फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza Khan announced protest at Delhi Ramlila Maidan

UP News: 'देश में चल रहे हैं दो तरह के कानून, अब ज्ञापन नहीं... जवाब देंगे', मौलाना तौकीर ने किया बड़ा एलान

Mon, 07 Oct 2024 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 05:56 PM IST
सार

आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने दशहरे के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि गोली चलाओ, लाठी चलाओ लेकिन दिल्ली में धरना प्रदर्शन होकर रहेगा।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza Khan announced protest at Delhi Ramlila Maidan
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि देश में दो तरह के कानून चल रहे हैं। एक मुसलमानों के लिए है और दूसरा हिंदुओं के लिए। मौलाना तौकीर ने सोमवार को मालियों की पुलिया स्थित एक शादी हाल अपनी पार्टी के स्थापना दिवस के जलसे में तकरीर करते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन करने का एलान भी किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के अंदर तलाक और जमीन जायदाद के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू है, लेकिन कानून के हिसाब से फैसले नहीं हो रहे हैं। मुस्लिमों के साथ जुल्म ज्यादती हो रही है और प्रधानमंत्री खामोश हैं। वह देश के प्रधानमंत्री न हो कर सनातन के प्रधानमंत्री बने हुए हैं, जिसमें आर्य समाजी, दलित और आदिवासी की कोई जगह नहीं।
विज्ञापन


मौलाना बोले- अब जवाब दिया जाएगा
उन्होंने कहा कि तमाम जुल्म और ज्यादती के खिलाफ अब कोई ज्ञापन नहीं दिया जाएगा। यह बहुत हो गया, इसका कोई नतीजा नहीं निकला। अब जवाब दिया जाएगा। मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि नबी-ए-पाक की शान में गुस्ताखी हो रही है, लिंचिंग हो रही है। ये सब सरकार की सरपरस्ती में रहा है। मुस्लिम इसलिए खामोश है कि वह अपने मुल्क हिंदुस्तान में अमन चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान में धरने का ऐलान
आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने दशहरे के बाद दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहीं कुछ होता है तो गलियों से मेरे पास लोग आते हैं कहते हैं कि हजरत शिकायत करें। ज्ञापन दें, लेकिन सुनने वाला कौन है? इतने ज्ञापन धरने दे दिए कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोई ज्ञापन नहीं दिया जाएगा, सीधा जवाब दिया जाएगा।

मौलाना ने कहा कि अभी दिल्ली के रामलीला में दशहरा मेले के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। उनकी कई खानकाहों व संगठनों से बातचीत भी चल रही है। दशहरा के बाद बैठक कर एक तारीख मुकर्रर की जाएगी। उस तारीख पर सिर्फ बरेली का नहीं बल्कि पूरे मुल्क का मुसलमान दिल्ली पहुंचेगा। उन्होंने कहा है कि गोली चलाओ, लाठी चलाओ लेकिन दिल्ली में धरना प्रदर्शन होकर रहेगा।

'हुजूम ऐसा हो दिल्ली से बरेली तक की सड़कें हो जाएं जाम'
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि बरेली वालों जब तुम दिल्ली के लिए निकलों तो अमनो अमान के साथ निकलना। हुजूम ऐसा होना चाहिए कि दिल्ली से बरेली तक सड़क जाम रहे। इसी तरह दूसरे क्षेत्रों का भी मुसलमान दिल्ली पहुंचेगा, उनसे भी इसी तरह की अपील की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिना माहौल खराब किए शांतिपूर्ण तरीके से हमें अपना विरोध जताना है। इसके बाद देखते हैं कि पैगंबर मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करने वाले कैसे आजाद घूमते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed