फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GIC Shergarh clerk committed suicide by hanging himself

Bareilly News: जीआईसी शेरगढ़ के लिपिक ने फंदे से लटककर जान दी

Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
GIC Shergarh clerk committed suicide by hanging himself
शेरगढ़। मोहल्ला कावर में किराये के मकान में रह रहे राजकीय इंटर काॅलेज में तैनात क्लर्क पंकज जौहरी (55 वर्ष) ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने विभागीय कार्यों के दबाव को तनाव का कारण बताते हुए आरोप लगाए हैं। पड़ोस के कमरे में रह रहे होमगार्ड की सूचना पर पुलिस पहुंची। सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह व फोरेंसिक टीम पहुंची।
विज्ञापन

जीआईसी शेरगढ़ के लिपिक पंकज जौहरी मोहल्ला कावर में नरेश कुमार शर्मा के मकान में किराये पर रहते थे। मकान में दो शिक्षक मुकेश कुमार व त्रिवेणी साहय भी रहते थे। वह दोनों शुक्रवार को छूट्टी में अपने घर गए हुए थे। पास में होमगार्ड संतोष कुमार भी रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को मिलकर खाना बनाया था। खाना खाकर दोनों देर शाम अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह देखा तो कमरे का गेट खुला था, लेकिन पंकज नहीं दिखे। कमरे में देखा तो वह कुंडे में रस्सी के सहारे लटके हुए थे। इसकी सूचना होमगार्ड ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह पुलिस के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पंकज जौहरी के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ समय से वह अवसाद में थे। पत्नी ममता जौहरी, बहनोई रविंद्र सक्सेना ने बताया कि विभागीय कार्य के दबाव के चलते वह तनाव में रहते थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

घरेलू कलह में विवाहिता फंदे से लटकी

शाही। घरेलू कलह में विवाहिता की मौत हो गई। देर शाम पुलिस मायके वालों का इंतजार करती रही।

गांव दाढा में 22 वर्षीय सुमन का पति धनपाल राज मिस्त्री का काम करने तीन भाइयों के साथ ऋषिकेश मजदूरी करने गया है। सुमन मायके जाने के लिए जिद कर रही थी। सोमवार सुबह पति से फोन पर बात हुई। पति ने दिवाली पर ही मायके जाने को कहने पर फोन काट दिया। इसके बाद सुमन कमरे में जाकर साड़ी से फंदा लगाकर कुंडे से लटक गई। घटना के समय सास-ससुर खेत पर गए हुए थे। तीन बजे जब घर लौटे तो सुमन कुंडे से लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सुमन के पिता हरियाणा में मजदूरी करते हैं। मायके सिसौना से अन्य परिजन आ गए हैं। सुमन की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। एक वर्षीय पुत्र संजीव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed