फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ghotala

लाखों के गबन में बैक मैनेजर समेत छह कर्मचारियों पर एफआईआर

Mon, 24 Feb 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
ghotala
पीलीभीत (बिलसंडा)। पंजाब एंड सिंध बैंक की करेली शाखा के प्रबंधक समेत छह कर्मचारियों पर छात्रवृत्ति, नेफ्ट और ओबीसी के खातों में लाखों रुपये हड़पने की रिपोर्ट मुख्य शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई है। पंजाब एंड सिंध बैंक मैनेजर ने कितने खाताधारकों की कितनी धनराशि का गोलमाल किया, इसका रविवार अवकाश होने की वजह से पता नहीं चला है। मगर, यह आंकड़ा लाखों में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लॉक के गांव करेली में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। बताया जाता है कि वहां के स्थानीय शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार और उनके स्टाफ ने ऐसे 100 से ज्यादा खाताधारकों के लाखों रुपये निकाल लिए। खाता 10 साल पुराने हैं। इनमें तमाम खाते नियमित लेन-देन न होने से बंद पड़े थे। आरोप है कि शाखा प्रबंधक और उनके स्टाफ ने किसी को खाताधारक बनाकर सैकड़ों मृत खातों से मोटी रकम निकाल ली, जो 50 से 60 लाख हो सकती है। मुख्य शाखा प्रबंधक ललन कुमार झा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि करेली शाखा के निरीक्षण में पता लगा कि शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार और पांच अन्य बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी करके छात्रवृत्ति और बचत खातों का पैसा निकाल लिया। जांच में खुलासा होने के बाद धोखाधड़ी का मामला पाया गया। इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी प्रभात कुमार, हरीश कुमार ध्यानी, अभिषेक कुमार, अंसार अहमद, नितीश कुमार और रामवीर पर धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed