{"_id":"68211957e0979d5b0307b9a4","slug":"ggic-team-tops-in-girls-kho-kho-and-kabaddi-bareilly-news-c-4-lko1064-638081-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बालिका वर्ग खो-खो और कबड्डी में जीजीआईसी की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बालिका वर्ग खो-खो और कबड्डी में जीजीआईसी की टीम अव्वल
विज्ञापन
बरेली। खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश और ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से रविवार को कॉलेज परिसर में अंडर-19 में बालक-बालिका वर्ग की खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों ही प्रतियोगिताओं के बालिका वर्ग में जीजीआईसी की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में आठ और खो-खो में पांच टीमें शामिल रहीं। बालिका वर्ग खो-खो में जीजीआईसी ने ज्योति कॉलेज की टीम को मात दी। बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही।
बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में जीजीआईसी की टीम अव्वल रही। ज्योति कॉलेज उपविजेता बना। बालक वर्ग में टीम स्पोर्ट्स गोल्ड अकादमी नवाबगंज ने बाजी मारी। वहीं ज्योति कॉलेज उपविजेता रहा।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डीडी शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, रतन कुमार गुप्ता की ओर से विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी आरएस पाल, प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार, नर्सिंग प्राचार्य राजेश एस आदि उपस्थित रहे। संवाद