{"_id":"6626ef7329bffd216c0b4934","slug":"german-hangar-pandal-ready-preparations-to-gather-crowd-of-15-lakh-bareilly-news-c-122-1-sbly1042-117307-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जर्मन हैंगर पंडाल तैयार, डेढ़ लाख की भीड़ जुटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जर्मन हैंगर पंडाल तैयार, डेढ़ लाख की भीड़ जुटाने की तैयारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सोमवार को रैली स्थल का जायजा लेते एसपीजी के अधिकारी। स्रोत : जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को होने वाली रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बरेली मोड़ स्थित मोदी मैदान को जर्मन हैंगर पंडाल लगाकर तैयार कर लिया गया है। वीआईपी से लेकर आम जनता को बैठाने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
सोमवार को एसपीजी के आईजी ने एसपी अशोक मीणा के साथ मैदान का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दूसरी ओर वाहनों के रूट डायवर्जन, पार्किंग आदि का खाका भी तैयार कर लिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर भी साथ रहे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। सभा समाप्त कर शाम छह बजे रवाना हो जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हर गांव व मोहल्ले से लोगों को रैली में लाने की व्यवस्था करें
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पीएम की रैली ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता पूरे जिले के हर गांव व मोहल्ले से लोगों को रैली स्थल तक लाने की व्यवस्था करें। पूर्व मंत्री रैली प्रभारी सुरेश राणा, एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, लोकसभा प्रभारी रामगोपाल मिश्रा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
-एसपीजी की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। रैली को लेकर सारी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया।
संजय कुमार, एसपी सिटी
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इन रास्तों पर किया रूट डायवर्जन
-बरेली की तरफ से आने वाले वाहन कटरा से मदनापुर, जलालाबाद से फर्रुखाबाद होते हुए गुजारे जाएंगे।
-फर्रुखाबाद, जलालाबाद, कांट की तरफ आने वाले वाहनों को जलालाबाद से मदनापुर, कटरा होते हुए निकालने की तैयारी है।
-सीतापुर से लखनऊ की तरफ जाने के लिए अटसलिया अंडरपास के नीचे से रिंग रोड से होकर गुजरना होगा।
-इसी तरह पुवायां, सिंधौली, बंडा से आने वाले वाहन रिंग रोड से दियूरिया माेड़ होते हुए सीतापुर, लखनऊ भेजे जाएंगे।
-- -- -- -- -- --
स्वास्थ्य विभाग ने पांच टीमों व एंबुलेंस को लगाया
-प्रधानमंत्री की सभा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में पांच एंबुलेंस को लगाया गया। डॉक्टरों की पांच टीमें भी लगाई हैं, जो कार्यक्रम स्थल पर दवाओं व अन्य व्यवस्थाओं के साथ तैनात रहेंगी।