फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   heavy rush in trains after festival

ट्रेनों का हाल: जनरल और स्लीपर बोगी ठसाठस, एसी कोच में भी भीड़; यात्री हो रहे परेशान

Sun, 19 Nov 2023 03:20 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 19 Nov 2023 03:20 PM IST
सार

त्योहार से पहले ही ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा था। 15 नवंबर को भैया दूज के साथ दिवाली की छुट्टियां खत्म हुईं तो कामगारों की वापसी भी होने लगी। जिससे भीड़ और बढ़ गई है। 

विज्ञापन
heavy rush in trains after festival
त्योहार के बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार के बाद कामगारों की वापसी की वजह से नियमित व विशेष ट्रेनों में खचाखच भीड़ हो रही है। ट्रेनों के जनरल व स्लीपर कोच में भीड़ की वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं, वहीं एसी कोचों का हाल भी बदतर हो चला है। 

विज्ञापन


एसी कोच में आरक्षित टिकट पर सफर कर रहे यात्री भीड़ की शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। इस बीच रेलवे ने नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली, दिल्ली-जयनगर-दिल्ली और दिल्ली-बरौनी-दिल्ली विशेष ट्रेनों के 22 फेरे बढ़ा दिए हैं। 
विज्ञापन


दिवाली, भैयादूज और छठ पूजा के बीच नवंबर के पहले सप्ताह से ही ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा था। 15 नवंबर को भैया दूज के साथ दिवाली की छुट्टियां खत्म हुईं तो कामगारों की वापसी भी होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, 17 से 19 नवंबर तक छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से स्थिति खराब हुई तो रेलवे ने एक के बाद एक 12 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इसके बाद भी राहत नहीं मिल सकी। नियमित के अलावा विशेष ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है।

इन ट्रेनों के बढ़ाए फेरे
  • 04490 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन 21, 24, 27 और 30 नवंबर को अतिरिक्त फेरे लेगी।
  • 04489 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 22, 25, 28 नवंबर और एक दिसंबर को अतिरिक्त फेरे लेगी।
  • 04006 दिल्ली-जयनगर विशेष ट्रेन 21, 24, 27 और 30 नवंबर को अतिरिक्त फेरे लेगी।
  • 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष ट्रेन 20, 23, 26 और 29 नवंबर को अतिरिक्त फेरे लेगी।
  • 04062 दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन तीन और 10 दिसंबर को अतिरिक्त फेरे लेगी।
  • 04061 बरौनी-दिल्ली विशेष ट्रेन चार और 12 दिसंबर को अतिरिक्त फेरे लेगी।

चार और विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे
रेलवे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अप-डाउन चार और पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। गोरखपुर-आनंद विहार और छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेनें दोनों ओर से दो-दो फेरे लेंगी। शनिवार को रेलवे ने इन ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर दी। 

05073 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन 21 और 24 नवंबर को गोरखपुर से रात 8:55 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:15 बजे बरेली आएगी और दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05074 आनंद विहार-गोरखपुर विशेष ट्रेन 22 और 25 नवंबर को दोपहर 2:48 बजे आनंद विहार से चलेगी। रात नौ बजे बरेली और अगले दिन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

05075 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 20 और 23 नवंबर को शाम 5:45 बजे छपरा से चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:45 बजे बरेली आएगी और दोपहर दो बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05076 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन दोपहर बाद चार बजे आनंद विहार से चलने के बाद रात 8:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे छपरा पहुंचेगी। 

18 घंटे तक इंतजार करा रहीं विशेष ट्रेनें
त्योहारी सीजन में चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनों का किराया नियमित ट्रेनों से 35 फीसदी तक ज्यादा है। वहीं, ये ट्रेनें यात्रियों को 18-20 घंटे तक इंतजार करा रही हैं। शनिवार को 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष ट्रेन 16 घंटे देरी से बरेली आई। इस ट्रेन को शुक्रवार रात नौ बजे बरेली आना था, लेकिन शनिवार दोपहर एक बजे आई। 04489 डिब्रूगढ़-दिल्ली विशेष ट्रेन ने यात्रियों को 18 घंटे इंतजार कराया। इस ट्रेन के बरेली आने का समय शुक्रवार को दिन में 11 बजे था, लेकिन यह शनिवार सुबह पांच बजे आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed