फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gateway of Kumaon... 40 percent traffic to Bareilly Airport from Uttarakhand

कुमाऊं का गेटवे... बरेली एयरपोर्ट को 40 फीसदी ट्रैफिक उत्तराखंड से

Sun, 31 Oct 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gateway of Kumaon... 40 percent traffic to Bareilly Airport from Uttarakhand
बरेली एयरपोर्ट
बरेली से सिर्फ 20 फ ीसदी मिल रही है बुकिंग, आसपास के जिलों से 35 फीसदी
विज्ञापन

हल्द्वानी, रुद्रपुर, काठगोदाम, घोरखाल, नैनीताल, रामगढ़ के लोग उठा रहे हैं फायदा
बरेली। दावा किया गया था कि बरेली एयरपोर्ट कुमाऊं का गेटवे साबित होगा और अब तक की बुकिंग का रिकॉर्ड इसे सही भी साबित कर रहा है। अगस्त में मुंबई और बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद अब तक सर्वाधिक बुकिंग उत्तराखंड के कुमाऊं रीजन से ही मिली है। दिवाली पर भी करीब 40 फीसदी बुकिंग उत्तराखंड वालों ने कराई है। बरेली से महज 20 फीसदी सीटें बुक हुई हैं।
मुंबई और बंगलूरू की उड़ान शुरू करने से पहले इंडिगो एयरलाइन ने सर्वे किया था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 16 शहरों का इनपुट इकट्ठा करने के बाद 180 सीटर एयरबस से हवाई यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया। पंतनगर एयरपोर्ट से सिर्फ देहरादून की उड़ान मिल रही है, इसलिए बरेली एयरपोर्ट से लंबी दूरी की उड़ानों की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया। सर्वे रिपोर्ट में इंडिगो के अधिकारियों ने माना था कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जुड़ने के लिए बरेली कुमाऊं रीजन का गेटवे बन सकता है।
विज्ञापन

इंडिगो प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट में 16 किलोमीटर से 131 किलोमीटर की दूरी तक के हल्द्वानी के आसपास के जिले भी शामिल किए थे। इसमें रुद्रपुर, नैनीताल, जागेश्वर, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर, रामगढ़, घोड़ाखाल तक के यात्रियों के लिए बरेली से उड़ान का लाभ लिए जाने की उम्मीद जताई गई थी। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक इन इलाकों से बड़ी संख्या में एयर ट्रैफिक मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकल्प ज्यादा, आवागमन भी सुलभ
कुमाऊं के अलग-अलग हिस्सों से पंतनगर एयरपोर्ट त़क पहुंचने के रास्ते ठीक नहीं बताए जाते हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और बिगड़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा पंतनगर से सिर्फ दिल्ली और देहरादून के लिए ही फ्लाइट है। इसलिए जिन्हें दक्षिण भारत जाना होता है, वे बरेली एयरपोर्ट से बुकिंग करा रहे हैं। मुंबई और बंगलूरू से ही दूसरे राज्यों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट सुविधा का भी लाभ ले रहे हैं। दिल्ली के लिए स्थिति इससे उलट है। इसमें बरेली और आसपास के जिलों से एयर ट्रैफिक है।

कासगंज तक के लोग करा रहे बुकिंग
इंडिगो प्रतिनिधि के मुताबिक बरेली के आसपास के बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कासगंज, रामपुर, मुरादाबाद जिलों से 40 फीसदी तक एयर ट्रैफिक मिल रहा है। पीलीभीत में पंजाब, चंडीगढ़, करनाल, हरियाणा के लोग ज्यादा हैं। बदायूूं, शाहजहांपुर और बरेली से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू के लिए बुकिंग हो रही है। इनमें कारोबारी ज्यादा हैं। मुंबई से सर्वाधिक आवागमन ज्वैलरी और कपड़ा कारोबारियों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed