फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ganpati Bappa's cheers resonated on the banks of Ramganga amidst drizzling rain

रिमझिम बारिश के बीच रामगंगा तट पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

Fri, 17 Sep 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa's cheers resonated on the banks of Ramganga amidst drizzling rain
विध्नहर्ता की प्रतिमा का विसर्जन करने रामगंगा पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दिन भर लगा रहा विसर्जन यात्राओं का तांता, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
बरेली। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आ’ उद्घोष के साथ बृहस्पतिवार को पूरे दिन रामगंगा में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम चलता रहा। रिमझिम बारिश के बाच कई धार्मिक संस्थाओं के अलावा तमाम लोग घरों में स्थापित गणेश प्रतिमा को विसर्जन यात्रा निकालकर रामगंगा में प्रवाहित किया। शहर की सड़कों से लेकर रामगंगा के तट तक इन यात्राओं में जयकारों की गूंज के साथ अबीर-गुलाल उड़ता नजर आया।
रोहिला टोला स्थित प्राचीन माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने धूमधड़ाके के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर विसर्जन यात्रा निकाली। रिमझिम बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। प्रतिमा का रामगंगा में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं में उदित गुप्ता, जीतू गुप्ता, दीपांश, आयुष, हिमांशु, आशुतोष, विनय, उत्कर्ष, आकाश गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

श्री शिवशक्ति दुर्गाजी धाम मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा को ढोल-ताशों के साथ उठाया गया। शहर में नाचते गाते निकले श्रद्धालु विसर्जन यात्रा में शुरू से अंत तक जयकारे लगाते रहे। विसर्जन के दौरान कोरोना संक्रमण से मुक्ति की भी दुआ मांगी गई। विसर्जन यात्रा में अमित अरोरा, नीरज टंडन, राजीव सक्सेना, मोनू रस्तोगी, सचिन मेहरा, कान्हा अरोरा, शिवा मक्कड़, सत्यम सक्सेना, मनोज कक्कड़, शोभना अरोरा, मोनिका मेहरा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूराम धर्मशाला आलमगीरी गंज में चल रहे श्री गणेश महोत्सव का गुरुवार को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हो गया। सुबह नौ बजे गणपति बप्पा के दरबार में हवन-पूजन किया गया। दोपहर 12 बजे गणेश जी की विसर्जन महाआरती हुई। उसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते और भजनों पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। रामगंगा में भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में जगह-जगह व्यापारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में अनिल पाटिल, विचार निगम, अमोल भाऊसाहेब, विनायक मराठा, वैभव मराठा, प्रमोद पाटिल, अनिल मराठा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

चौबारी रोड पर लगा जाम

लगातार विसर्जन यात्राओं के दौरान चौबारी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लाल फाटक बंद होने से महेशपुरा होकर वाहन गुजारे गए। करगैना और सरदार नगर चौकी तक लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। शाम पांच बजे ट्रेन गुजारने के लिए गेटमैन ने रेलवे क्रासिंग बंद कर दिया तो एक बार फिर लोग जाम में फंस गए। दो घंटे बाद शाम करीब सात बजे तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

नाव में सवार हुए क्षमता से ज्यादा लोग

रामगंगा में बरसात की वजह से जलस्तर बढ़ा हुआ था। इसके बाद भी नावों में क्षमता से ज्यादा लोग बैठकर नदी के बीच जाकर प्रतिमाओं का विसर्जन करते नजर आए। घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या काबू करने के लिए पुलिस का भी कोई इंतजाम नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed