फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang rape of three girls in UP three girls including two real sisters Gang rape many young man In Lakhimpur

यूपी: लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों से गैंगरेप, पुलिस ने दबाए रखा मामला

Sun, 06 Jun 2021 03:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Jun 2021 03:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मसार घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर के एक गांव निवासी दो सगी बहनें अपनी मौसेरी बहन के साथ शुक्रवार सुबह गांव के ही एक युवक के बुलावे पर फूलबेहड़ क्षेत्र में खेत में मजदूरी करने गईं थीं। तीनों बहनों ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कर शाम करीब पांच बजे जब वह खेत से घर के लिए निकलीं तो खेत मालिक ने फोन कर अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया और मौके पर पहुंचे युवक लड़कियों को गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर युवकों ने तीनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Gang rape of three girls in UP three girls including two real sisters Gang rape many young man In Lakhimpur
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ क्षेत्र में खेत में मजदूरी करने गईं दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीनों की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


कोतवाली सदर के एक गांव निवासी दो सगी बहनें अपनी मौसेरी बहन के साथ शुक्रवार सुबह गांव के ही एक युवक के बुलावे पर फूलबेहड़ क्षेत्र में खेत में मजदूरी करने गईं थीं। तीनों बहनों ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कर शाम करीब पांच बजे जब वह खेत से घर के लिए निकलीं तो खेत मालिक ने फोन कर अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे युवक लड़कियों को गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर युवकों ने तीनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने लड़कियों के परिचित एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसपी विजय ढुल ने कहा सोशल मीडिया पर तीन लड़कियां ने दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है लेकिन तहरीर में दो बहनों से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जो लड़कियों को मजदूरी दिलाने के लिए ले गया था उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वारदात स्थल के आसपास वाले खेतों के मालिकों से पूछताछ की जा रही है।

घटना को दबाए रही पुलिस

शुक्रवार को घटना की जानकारी सदर पुलिस को हो गई थी। पुलिस ने पहले मामले को लेनदेन का विवाद बताया और समझौते के प्रयास शुरू हो गए। शनिवार को मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब पीड़ित कोतवाली पहुंच गईं। मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारी भी एक्टिव मोड़ में आ गए। एसपी ने फौरन फूलबेहड़ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

महिला पुलिस पीड़ित लड़कियों को लेकर फूलबेहड़ थाना पहुंची। पुलिस ने लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं शाम को एसपी ने भी मौका मुआयना किया। सीओ धौरहरा टीएन दुबे का कहना है कि हाईकोर्ट गया था। लौटते समय दुष्कर्म मामले की जानकारी मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed