फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang arrested in Uttarakhand, six arrested including guard, gangster

उत्तराखंड के गैंग ने चोरी किए थे गार्डर, सरगना समेत छह गिरफ्तार

Tue, 02 Mar 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gang arrested in Uttarakhand, six arrested including guard, gangster
चोरी का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रेकी के बाद की थी वारदात, पुलिस ने घेरा तो की कैंटर चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन

घटना के वक्त क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल की कॉल डिटेल से खुली वारदात

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी से लोहे के 125 गार्डर उत्तराखंड के गैंग ने चोरी किए थे। गैंग ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर कैंटर चढ़ाने की कोशिश की थी। पुलिस ने उत्तराखंड निवासी गैंग के सरगना और कबाड़ी समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से गार्डर भी बरामद हो गए हैं।
फतेहगंज पश्चिमी में मोहम्मद अहमद की टाल से आठ फरवरी को लोहे के 125 गार्डर चोरी हो गए थे। घटना के बाद रविवार रात गैंग गार्डर बेचने के लिए उन्हें कैंटर में लादकर उत्तराखंड भागने की फिराक में था लेकिन अगरास के पास एसओजी और थाना पुलिस ने रोका तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर कैंटर चढ़ाने की कोशिश की। मगर पुलिस ने घेराबंदी करके उत्तराखंड के कस्बा पुलभट्ठा के मोहल्ला चार बीघा निवासी आसिफ अली, गार्डर खरीदने वाले थाना किच्छा के मोहल्ला रजानगर के कबाड़ी मोहम्मद शाकिर और बारादरी के जोगीनवादा के अजीम अली, पीरबहोड़ा के जफर अली, सलीम और कस्बा सेंथल के इब्ने अली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आसिफ अली गैंग का सरगना है। उसने रेकी करने के बाद गार्डर चोरी करके कबाड़ी से उनका सौदा किया था। अजीम, जफर, इब्ने अली और शाकिर मजदूरी पर इस तरह की वारदातों में उसकी मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर रात में डेढ़-दो बजे देहात क्षेत्र में लोग सो जाते हैं। ऐसे में उनके मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं होता है। इस घटना के बाद बीटीएस टॉवर से क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी कराई तो कुछ संदिग्ध नंबर पकड़ में आए। उनकी मदद से ही घटना का खुलासा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed