फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gandhi Udyan becomes a den of miscreants, fights often happen

Bareilly News: गांधी उद्यान बना मनचलों का अड्डा, अक्सर होते हैं लफड़े

Wed, 18 Sep 2024 07:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Udyan becomes a den of miscreants, fights often happen
खानापूर्ति करती है मिशन शक्ति की टीम, घटना के बाद होती है सक्रिय
विज्ञापन

बरेली। शहर का प्रमुख पार्क गांधी उद्यान मनचलों व शोहदों का पसंदीदा अड्डा बना हुआ है। पुलिस की मिशन शक्ति टीम यहां खानापूर्ति के लिहाज से घूमती है। इस वजह से यहां आए दिन लफड़े होते रहते हैं।
गांधी उद्यान में मंगलवार दोपहर विवाहिता से छेड़खानी और विरोध पर उसे ब्लेड मारने की घटना के बाद शहर के प्रमुख स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गांधी उद्यान में छेड़खानी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। यह पार्क प्रेमी जोड़ों के घूमने-फिरने को लेकर भी चर्चा में रहता है। कहने को यहां निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं जो अक्सर सामान्य लोगों व दंपती के आधार कार्ड तक चेक करते हैं, पर इस तरह की खुराफात को देखकर आंखें फेर लेते हैं।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी गाड़ी में फरमाती हैं आराम
मिशन शक्ति टीम में शामिल पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी के साथ अक्सर गांधी उद्यान के आसपास नजर आती हैं। आमतौर पर महिला पुलिसकर्मियों को पार्क में घूमकर संदिग्ध लोगों व गतिविधियों की निगरानी करनी चाहिए, पर वह गाड़ी में बैठकर आराम फरमाती हैं। यही वजह है कि ऐसी घटनाओं के बाद आरोपी बचकर निकल जाते हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी उद्यान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सिरे से खाका तैयार किया जाएगा। वहां पुलिस टीम निगरानी करती रहती है, इस व्यवस्था को और सक्रिय बनाया जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed