Bareilly News: जिला स्तरीय लीग में फ्यूचर और फुटबॉल हॉस्टल की टीमों ने जीते मुकाबले
जिला फुटबाल लीग में सोमवार को फ्यूचर बनाम उत्तरायणी व फुटबॉल हॉस्टल बनाम अननोन एफसी के बीच मुकाबले खेले गए। पहला मैच फ्यूचर और दूसरा फुटबॉल हॉस्टल ने जीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आईवीआरआई मैदान पर चल रही जिला फुटबाल लीग में सोमवार को फ्यूचर बनाम उत्तरायणी व फुटबॉल हॉस्टल बनाम अननोन एफसी के बीच खेला गया। इसमें पहला मैच फ्यूचर और दूसरा फुटबॉल हॉस्टल ने जीता।
पहला मुकाबला फ्यूचर एफसी बनाम उत्तरायणी के बीच हुआ। इसमें उत्तरायणी की टीम के अंकुर बिष्ट ने 42वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद फ्यूचर के आकाश ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 55वें मिनट में आकाश ने दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई।
दूसरा मैच फुटबॉल हॉस्टल बनाम अननोन एफसी के मध्य खेला गया। इसमें हॉस्टल की टीम के अफताब ने पांचवें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। इसी बीच नौवें मिनट में अननोन के वासिद ने एक गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 29वें मिनट में फुटबाल हॉस्टल टीम के प्रशांत ने गोल कर टीम का स्कोर 2-1 कर दिया।
टीम के सचिन ने 42वें मिनट में गोल कर स्कोर को 3-1 कर दिया। प्रशांत ने एक और गोल कर टीम को 4-1 से जीत दिलाई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह देवलिया रहे। इस दौरान गोपाल, मुश्ताक, मून रौबिंसन, चंद्र शेखर एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
हैंडबाल के लिए 12 खिलाड़ी चयनित
खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें दिव्या मौर्या, काव्या सिंह, वार्णिका पटेल, रंजना कश्यप, नीलम, सविता, कामिनी वर्मा, भव्या चित्राशी, आराधना गंगवार, रूचि, वर्षा पटेल, ज्योति शर्मा का चयन किया गया। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव व मौजूद रहे।