फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   furore in dm control room

शराब पीने के बाद डीएम कंट्रोल रूम किया फोन, बोला- मुझे जेल जाना है

Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
furore in dm control room
बरेली। बारादरी क्षेत्र में शराब पीने के बाद युवक ने हंगामा किया तो परिजनों ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी। इस पर युवक ने खुद ही डीएम कंट्रोल रूम फोन करके कहा कि पुलिस भेज दो.. उसे जेल जाना है। सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची तो खुद ही जीप में कूदकर बैठ गया। रात भर उसे थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर शनिवार दोपहर छोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएम कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर शुक्रवार रात एक कॉल पहुंची। नशे में धुत्त युवक ने खुद को संजय नगर का बताया। फिर समस्या पूछने पर बोला- मुझे जेल जाना है, जल्दी पुलिस को भेजो। वहां से बारादरी पुलिस को सूचना देकर उन्हें मौके पर जाकर स्थिति देखने के निर्देश दिए गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो नशे में धुत्त एक युवक अपने घर में हंगामा कर रहा था। परिवार से बात करने पर जानकारी मिली कि वह अक्सर ही हंगामा करता है। इस दौरान हाथापाई तक की नौबत आई तो उन्होंने युवक को पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद उसने खुद की कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। पुलिस की जीप देखते ही हंगामा कर रहा युवक खुद ही उसमें कूदकर बैठ गया। पुलिस उसे थाने ले आई और बैठा दिया। रात भर थाने में रहने के बाद शनिवार सुबह नशा उतरा तो वह खुद ही माफी मांगने लगा। दोपहर में परिवार के पहुंचने के बाद उससे माफीनामा लिखवाकर पुलिस ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed