फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FSDA took permission from CJM court to seize medicines

एफएसडीए ने दवाएं जब्त करने की सीजेएम कोर्ट से ली अनुमति

Wed, 24 Feb 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
FSDA took permission from CJM court to seize medicines
demo photo - फोटो : amarujala

आशा विहार से दवाओं का अवैध स्टॉक पकड़े जाने का मामला
विज्ञापन

पकड़ी गईं अवैध दवाओं के नमूने लैब भेजे, जांच के बाद होगा मुकदमा

बरेली। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग ने सीजेएम कोर्ट से दवाओं का जखीरा जब्त करने की अनुमति ले ली है। साथ ही, बरामद दवाओं के नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। विभागीय जांच पड़ताल में पाया गया कि स्टॉकिस्ट का लाइसेंस मिनी बाईपास के लिए था, लेकिन उसने दूसरे स्थान पर दवाओं का अवैध तरीके से भंडारण कर लिया। विभाग इस गड़बड़ी के लिए अलग से नोटिस जारी कर रहा है।
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग (एफएसडीए) टीम ने सोमवार रात आशा विहार कॉलोनी के एक आवास में छापा मारा था। वहां से दवाओं का अवैध भंडार बरामद हुआ था। छापा मारने वाली टीम मंगलवार सुबह छह बजे तक औपचारिक कार्रवाई में लगी रही। इसके बाद औषधि निरीक्षक विवेक कुमार ने सुबह दस बजे सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बरामद दवाओं को जब्त करने की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि मौके से दवा के 15 बड़े कार्टून (डिब्बे) मिले। इन्हें खोला गया तो इनमें 10-10 की पैकिंग में छोटे डिब्बे थे।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट ने बरामद दवाओं का जखीरा सीज करने की अनुमति दे दी है, इसके बाद विभाग ने लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी कर दी। निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई होगी। अवैध भंडारण पकड़े जाने के बाद से दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि तमाम दवा कारोबारी लाइसेंस की शर्तों का पालन ही नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed