फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fsda

एफएसडीए का कुतुबखाना मावा में छापा, चार नमूने लिए

Wed, 11 Nov 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
fsda
बरेली। एफएसडीए की टीमों ने मंगलवार सुबह कुतुबखाना मावा मंडी में छापा मारकर चार नमूने भरे। छापे के दौरान यहां मावा कारोबारियों में भगदड़ मच गई। दूसरी दुकानों से भी बेसन और मिठाइयों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डीआर मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार सुबह मावा मंडी पहुंची टीम ने हिंदुस्तान ट्रेडर्स के सज्जाद हुसैन, जमशेद हुसैन, अशोक भोजवानी और इमरान के मावा का एक-एक नमूना भरा। टीम ने इसके अलावा यादव डेयरी होली चौक और कर्मचारी नगर से भी मावा का नमूना लिया। बीसलपुर रोड पर कृष्णा स्वीट्स से छेना की मिठाई, करमपुर चौधरी में इरफान स्वीट्स से छेना रसगुल्ला, चावला किराना स्टोर से बेसन, जमीर हुसैन से बादाम, बहेड़ी के वैभव लक्ष्मी स्वीट्स और शाही- शेरगढ़ मार्ग से फ्रेश कुकीज और सोन पापड़ी, शेरगढ़ के पप्पू स्वीट्स से गुलाब जामुन, सनसिटी विस्तार में सतीश चन्द्र मिश्रा से दूध, डेलापीर चौराहे पर सुगंधा स्वीट्स से जलेबी, शिव मिष्ठान भंडार, हरहरी चौराहे से लौज, शीशगढ़ के शौकत अली से दूध, सहोड़ा के प्रांशु स्वीट्स से सोनपापड़ी का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed