फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friend blackmailed the girl by making a video in Bareilly

सहेली ने रची शर्मनाक साजिश: दोस्त के साथ मिलकर बनाया युवती का वीडियो, फिर करने लगी ब्लैकमेल

Thu, 27 Jul 2023 04:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 04:43 PM IST
सार

एक युवती को उसकी सहेली ने धोखा दे दिया। सहेली ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगी। पीड़िता ने दो युवतियों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Friend blackmailed the girl by making a video in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सहेली ने साजिश रचकर पुरुष मित्र के सहयोग से युवती का वीडियो बनवा लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर रुपये भी ऐंठ लिए। फिर से रुपये मांगे जाने पर युवती ने इनकार किया तो उसे पीटा। पीड़ित युवती ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव की ही एक युवती से दोस्ती है। उसका सहेली के घर आना-जाना है। सहेली के घर जाने के दौरान उसने एक युवक की मदद से उसका वीडियो बना लिया और रुपये मांगने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी बना हैवान: कमरे में बंदकर प्रेमिका को बेल्ट से पीटा, रोती रही पीड़िता, नहीं पसीजा आरोपी का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपियों ने युवती को पीटा 

रुपये नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। इस पर उसने आरोपी को कुछ रुपये भी दिए। 25 जुलाई को सहेली और उसके दोस्त ने उसे बुलाया और फिर रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर सहेली, उसके दोस्त, एक अन्य युवती और युवक ने गाली-गलौज करते हुए लात, घूंसों से पीटकर घायल कर दिया।


ये भी पढ़ें- सपा नेत्री की हत्या: आठ साल पहले जलाने की कोशिश, अब गर्दन काटकर ली जान; खालिदा ने खूब किया संघर्ष, पर कमजोर...
 

शोर सुनकर मां बचाने आई तो उन्हें भी पीटा गया। धमकी दी गई कि कहीं शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। उसने परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजन के साथ पहुंची और तहरीर दी। 

पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed