फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   freedom fighters showed their strength by attacking Bareilly Free Will Baptist Church in 1857

जंग-ए-आजादी: बरेली के इस चर्च पर हमलाकर क्रांतिकारियों ने दिखाई ताकत, 40 अंग्रेजों को उतारा था मौत के घाट

Sat, 12 Aug 2023 03:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Aug 2023 03:14 PM IST
सार

जब 1857 का संग्राम शुरू हुआ तो क्रांतिकारियों की नजर चर्च पर पड़ी। 31 मई 1857 को चर्च पर हमला कर दिया। हमले में क्रांतिकारियों ने 40 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार कर चर्च में आग लगा दी थी। 

विज्ञापन
freedom fighters showed their strength by attacking Bareilly Free Will Baptist Church in 1857
फ्री विल बैप्टिस्ट चर्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जब 1857 की क्रांति शुरू हुई तो उसकी चिंगारी रुहेलखंड में भी भड़की। क्रांति का गवाह बना कैंट में स्थित फ्री विल बैप्टिस्ट चर्च। इस पर हमला कर क्रांतिकारियों ने 40 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था। चर्च में आग लगा दी थी। इस हमले ने ब्रिटिश सरकार को हिलाकर रख दिया था। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अंग्रेजों को मारा गया था।

विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक, ईस्ट इंडिया कंपनी के लोग जब ब्रिटिश सरकार के अंग बन चुके थे, तब उन्होंने ईसाई समुदाय से धन एकत्र कर वर्ष 1838 में इस चर्च का निर्माण कराया। ब्रिटिश बिशप डैनियल विल्सन डीडी कोलकाता से यहां आए और इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीयों पर जुल्म करने के लिए चर्च अंग्रेजों का प्रमुख अड्डा बन चुका था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'टास्क पूरा न किया तो गुंडे मार देंगे': PUBG में फंसे दो बच्चे घर से भागे, कॉपी में लिखा- आई लव यू मॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

31 मई 1857 को किया था हमला 

जब 1857 का संग्राम शुरू हुआ तो क्रांतिकारियों की नजर चर्च पर पड़ी। 31 मई 1857 को चर्च पर हमला कर दिया। चर्च के पादरी डेनियल विल्सन, चर्च के प्रशासनिक अधिकारी जार्ज डेवी रेक्स समेत 40 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारकर चर्च को ध्वस्त कर दिया। जंग की शुरुआत फतेहगंज पश्चिमी से हुई थी। सभी की कब्रें आज भी चर्च परिसर में बनी हैं।

हमले के बाद मिली बंदूक ले जाने की मंजूरी

रुहेलखंड की सरजमीं पर रुहेला सरदारों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। बताते हैं कि रुहेलों को पहले चर्च में बंदूक ले जाने की इजाजत नहीं थी। मगर इस हमले से कांपे अंग्रेजों ने रुहेला सरदारों को चर्च में बंदूक ले जाने की मंजूरी दी थी। बंदूक टांगने के लिए चर्च में नई बैंच लगाई गई। जिसमे बंदूक टांगने का कुंडा भी लगाया गया। बेंच में भी संगीन रखने के लिए जगह बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed