{"_id":"597361294f1c1bdd378b4d9b","slug":"free-electricity-connection-for-poor-family","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज हाथों-हाथ गरीबों को मिलेंगे मुफ्त कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हाथों-हाथ गरीबों को मिलेंगे मुफ्त कनेक्शन
बरेली
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन
बिजली विभाग गरीबों को मुफ्त कनेक्शन देने के लिए बरेली मंडल में मेगा कैंप लगाएगा। कैंपों की शुरूआत जन प्रतिनिधियों से कराई जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा गरीबों को इस योजना का लाभ मिल सके।
गरीबों को केबल सहित मुफ्त कनेक्शन देने की योजना रविवार से शुरू हो रही है। बरेली जिले में कुल 17 स्थानों पर मेगा कैंप लगाए जा रहे हैं। शहर में सीबी गंज और हरुनगला में कैंप लगेंगे। जोनल चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने कैंप लगाने की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही स्थान और मुख्य अतिथियों के नाम भी तय करा दिए हैं। इन सभी कैंपों पर नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
अधीक्षण अभियंता शहर मनोज पाठक ने बताया आवेदक कैंप में अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर कनेक्शन फार्म भरकर दे सकते हैं। योजना में मीटर, कनेक्शन और चालीस मीटर तक केबल मुफ्त मिलेगी। पाठक ने बताया कि शहर में दो स्थानों, सीबी गंज स्थित सिनेमा घर परिसर और हरुनगला उपकेंद्र पर कैंप लगेंगे। इन दोनोें कैंपों पर गरीब और अन्य लोग भी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कनेक्शन फार्म कैंप में ही उपलब्ध रहेंगे। आवेदक को एक सप्ताह में कनेक्शन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं गरीब
- एनएफएसए और अंत्योदय राशन कार्ड धारक
- उज्जवला गैस कनेक्शन धारक
- गरीबी आवास योजना निवासी
- तहसील से जारी गरीबी प्रमाणपत्र
कैंप में लेकर जाएं
- आवेदन पत्र कैंप में फ्री मिलेगा
- अपने घर के सामने खड़े होकर खिंचे दो फोटो पोस्टकार्ड साइज
- गरीब श्रेणी के निर्धारित कागजात