फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Frauded friend through cousin, asked for three lakhs

Bareilly News: फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को फंसाया, तीन लाख मांगे

Fri, 16 Jun 2023 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Frauded friend through cousin, asked for three lakhs
बरेली। एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की। फिर तमंचे के दम पर उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद तीन लाख रुपये की मांग की गई। युवक ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है। बारादरी पुलिस को मामले की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बारादरी के नवादा शेखान निवासी हरीश मौर्य ने बताया कि वह स्कूटी से नरियावल गया था। वहां से लौटते समय खुर्रम गौंटिया निवासी दोस्त की कॉल आई। बताया कि उसकी फुफेरी बहन नकटिया पुल के पास मस्जिद के सामने खड़ी है, उसे स्कूटी पर बैठाकर उसके बताए पते पर छोड़ देना।
विज्ञापन

दोस्त की बात मानकर हरीश ने उसकी बहन को स्कूटी पर बैठा लिया। दोस्त की बहन हरीश को मोहनपुर के एक मकान में ले गई। युवती ने हरीश को घर के अंदर बुलाकर पानी पिलाया। इतने में हरीश का दोस्त अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया और हरीश की तलाशी ली। हरीश की जेब में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के दम पर हरीश के कपड़े उतरवाकर युवती के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया। हरीश की स्कूटी छीनकर आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर लाए और घर से तीन लाख रुपये लाकर देने को कहने लगे।

आरोपियों ने लड़की की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। हरीश को वसूली के लिए लगातार घेरा जा रहा है। परेशान हरीश ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed