{"_id":"66a0d20f382b80035a067167","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-on-the-pretext-of-investing-in-trading-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 15.69 लाख की ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही ठगों के जाल में फंसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 15.69 लाख की ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही ठगों के जाल में फंसा युवक
Wed, 24 Jul 2024 03:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:36 PM IST
सार
बरेली में 15.69 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर युवक को जाल में फंसा लिया। फिर कई बार में उससे रकम ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 15.69 लाख रुपये ठग लिए। यह रुपये उनसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एकतानगर निवासी राजीव कुमार ने फेसबुक पर एक लिंक को लाइक किया था। इसके बाद राजीव को स्टॉक मार्केट का व्हाट्सएप ग्रुप बताकर एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। चार-पांच दिन तक राजीव ग्रुप की गतिविधि देखते रहे। फिर ठगों की बातों और दावों के झांसे में आकर राजीव ने ट्रेडिंग में निवेश का मन बना लिया। उन्होंने ठगों के बताए खातों में कई बार में 15 लाख 69 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
यह रुपये उनसे टीना मित्तल और बसंत नाम बताने वाले लोगों ने जमा कराए। जब रुपये लौटाने के लिए कहा तो ठगों ने 32 लाख रुपये निवेश करने की बात कही और सोलर प्लांट लगाने का झांसा दिया। तब राजीव को ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
- किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
- फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
- ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।