{"_id":"62606f6ebf111375331b540f","slug":"fraud-in-the-name-of-delhi-police-bareilly-news-bly4821848146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के दरोगा बनकर वसूली कर रहे दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के दरोगा बनकर वसूली कर रहे दो युवक पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से वसूली के आरोप में सीबीगंज के सर्वोदयनगर निवासी असलम खां और सनइया रानी के अमीर हमजा को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनके पास से दिल्ली पुलिस की वर्दी, नकली पिस्टल और नकली आईडी कार्ड बरामद हुआ है।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर के मुताबिक मुरादाबाद के गुलाब मोहम्मद और सीबीगंज के शाहिद खान ने थाने में आकर दोनों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि दोनों ने उन्हें धमकाया कि दिल्ली क्षेत्र के एक बदमाश से उनके संबंध हैं, अगर बचना चाहते हो तो पैसे देने होंगे। उनसे पांच हजार रुपये वसूल लिए। अगले दिन दोनों फिर पहुंचे और 60 हजार रुपये की मांग की। शक होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो मामला खुल गया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करके बुधवार को असलम खां और अमीर हमजा को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।