{"_id":"69242dc7697f0d3d3703124d","slug":"four-youth-booked-for-beating-student-in-bareilly-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को घेरकर पीटा, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को घेरकर पीटा, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 24 Nov 2025 03:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Nov 2025 03:38 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में चार लड़कों ने एक छात्र की पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है कि वह कोचिंग से लौट रहा था, रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर उसे पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को कुछ लड़कों ने घेरकर पीट दिया। सुभाषनगर थाने में हमलावर लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मढ़ीनाथ निवासी सक्षम शर्मा ने बताया कि वह 12 नवंबर को कोचिंग से घर लौट रहा था। जब वह नेकपुर हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो वहां पहले से चार लड़के खडे़ थे।
सक्षम का आरोप है कि उक्त लड़कों ने घेरकर अभद्रता की और विरोध करने पर पिटाई कर दी। सक्षम को जान से मारने की धमकी भी दी। सक्षम ने दो हमलावर लड़कों को पहचान लिया जिनके नाम हिमेश गिरी और यशु चौधरी हैं। अन्य दो लड़के अज्ञात थे। सक्षम की तरफ से दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।