{"_id":"6041c2c190c54a707d007769","slug":"four-young-man-air-filled-minor-boy-stomach-from-vacuum-cleaner-in-pilibhit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में युवकों ने वैक्यूम क्लीनर से नाबालिग के पेट में भरी हवा, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में युवकों ने वैक्यूम क्लीनर से नाबालिग के पेट में भरी हवा, इलाज के दौरान हुई मौत
Fri, 05 Mar 2021 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है।यहां राइस मिल में काम करने गए युवकों ने गुरुवार को वैक्यूम क्लीनर के प्रेशर से मिल में ही काम कर रहे एक किशोर के पेट में हवा भर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर के चाचा ने गांव के चार युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
गांव खमरिया निवासी रामकुमार ने बताया कि उसका भाई घनश्याम कई महीने से बीमार चल रहा है। वह राइस मिल में मजदूरी करता है। गुरुवार को घनश्याम के बड़े बेटे 15 वर्षीय मितुल कुमार को गांव के चार युवक असम हाईवे स्थित एक राइस मिल में मजदूरी कराने ले गए थे। दोपहर को लंच के वक्त मितुल को गांव के दो युवकों ने पकड़ लिया। बाकी दो ने मितुल की कैपरी उतारकर वैक्यूम क्लीनर के प्रेशर से शौच के रास्ते उसके पेट में हवा भर दी।
इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले पहुंच गए। फौरन उसे पड़ोस के हकीम के पास ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे कई चिकित्सकों को दिखाते हुए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शाम को इलाज के दौरान मितुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरे चाचा कोमिल प्रसाद ने पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर चारों आरोपियों पर मितुल को जान से मारने की नीयत से पेट में हवा भरने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों का कहना है कि सभी आपस में प्रेशर से कपड़े साफ कर रहे थे। प्रेशर तेज होने की वजह से मितुल की कैपरी फट गई और हवा उसके शरीर में पहुंच गई।

तबीयत बिगड़ने पर वह हकीम के पास ले गए थे। उनकी सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। कोतवाल ने कहा कि एसके सिंह किशोर की बरेली में मौत होने की जानकारी मिली है। घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।