फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four teams reached the semi-finals in the Advocate Premier League season

बरेली में क्रिकेट टूर्नामेंट: केएफसी लीजेंड ने युवा सुपर चित्रांश को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें

Tue, 19 Nov 2024 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 06:09 PM IST
सार

Bareilly News: एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। अपने-अपने नॉकआउट मुकाबले जीतकर केएफसी लीजेंड, लीगल चैलेंजर फरीदपुर, किलर इलेवन, एनर्जेटिक पैंथर्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Four teams reached the semi-finals in the Advocate Premier League season
एडवोकेट प्रीमियर लीग के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो मैदान पर चल रहे एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच युवा सुपर चित्रांश बनाम केएफसी लीजेंड के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केएफसी लीजेंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। युवा सुपर चित्रांश ने आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। केएफसी लीजेंड ने चार विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन


लीगल चैलेंजर फरीदपुर ने जीता  क्वार्टर फाइनल 
दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लीगल चैलेंजर फरीदपुर ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 75 रन बनाए। जवाब में लॉयर्स हशीरी इलेवन की टीम 50 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह लीगल चैलेंजर फरीदपुर ने मैच 25 रन से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच पंकज मिश्रा बने। 
विज्ञापन


तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए किलर इलेवन ने आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। कड़े मुकाबले में पावर हिटर्स इलेवन सात विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच रवि बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे मुकाबले में एनर्जेटिक पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 115 रन बनाए। धारदार गेंदबाजी के सामने अनलिमिटेड हिटर्स की टीम आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। एनर्जेटिक पैंथर्स के मुकुल पाल प्लेयर ऑफ द मैच बने।

बरेली ने झांसी की टीम को पांच विकेट से दी मात
खेल निदेशालय उप्र की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को आठ मैच खेले गए। एचबीटीयू मैदान पर हुए मैच में बरेली ने झांसी की टीम को पांच विकेट से मात दी। झांसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में बरेली ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया।

बरेली ने रामपुर वेटरन को आठ विकेट से पराजित किया
उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एसआरएमएस खेल मैदान में चल रही डॉ. गौर हरि सिंघानिया क्रिकेट प्रतियोगिता में बरेली की टीम ने रामपुर वेटरन को आठ विकेट से पराजित किया। 

टॉस जीतकर रामपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 137 रन बनाएं। दीपक शर्मा ने 32 व रवि चावला ने 37 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बरेली वेटरन की टीम ने 16.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। माजिद हसन खान ने 41 गेंदों पर नाबाद 66, कृष्णा यादव ने 44 व राहुल कपूर ने 28 रनों की पारी खेली। 

मुख्य अतिथि जितेंद्र देवा, अध्यक्ष विधान टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश गंगवार ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माजिद हसन खान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनुज शर्मा व मैन ऑफ द मैच राहुल कपूर को चुना गया। इस दौरान राहुल सिंह, किशन कुमार, ओपी कोहली आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed