{"_id":"6a14a793250ff057a703e9a3","slug":"four-researchers-from-nepal-gave-presentations-bareilly-news-c-4-bly1053-892204-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नेपाल के चार शोधार्थियों ने दिया प्रस्तुतिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नेपाल के चार शोधार्थियों ने दिया प्रस्तुतिकरण
Tue, 26 May 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 26 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में नेपाल के चार शोधार्थियों ने प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें जनक राज जोशी, गिरि राज कड़ायत, गोविंद राज उपाध्याय और धर्म देव भट्ट शामिल रहे। शोधार्थी गिरि राज कड़ायत ने नेपाल में आर्थिक वृद्धि और पर्यटन विषय पर, धर्म देव भट्ट ने नेपाल की ग्रामीण महिलाओं पर माइक्रो फाइनेंस के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव का मूल्यांकन विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया। गोविंद राज उपाध्याय ने नेपाल में वेटलैंड के संरक्षण के लिए लोगों की पैसे देने की इच्छा का अनुमान विषय पर और जनक राज जोशी ने नेपाल में गरीबी कम करने में कोऑपरेटिव की भूमिका को समझने पर शोध कार्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. भोला खान, प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव, डॉ. इसरार खान, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. सुबोध धवन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन