फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four-point demands from mayor

चार सूत्री मांगों को लेकर मेयर से मिले

Tue, 09 Feb 2016 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
चार सूत्रीय मांगों को लेकर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने मेयर डॉ. आईएस तोमर का घेराव किया। नगर निगम पहुंचे व्यापारियों ने डोर टू डोर कूड़ा में उत्पीड़न रोकने, मोती पार्क में बने टॉयलेट में यूजर चार्ज की वसूली न करने, शौचालयों की संख्या बढ़ाने समेत कई मांगों पर मेयर से वार्ता की। मेयर ने व्यापारियों की मांगों पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जाए। कूड़ा फैलाने के नाम पर चालान न काटने, बाजारों में शौचालयों की संख्या बढ़ाने, संकरे मार्गों पर जाम की स्थिति को देखते हुए बाइक, स्कूटर या कार खड़ी करने के लिए पार्किंग का स्थान सुनिश्चित करने और जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई। कूड़ा फैलने पर चालान काटने से पहले सबसे पहले पंजाबी मार्केट का संयुक्त सर्वे किया जाएगा। इसमें नगर निगम और व्यापारियों की टीम शामिल रहेगी। व्यापारियों की मांग पर मेयर ने कहा कि मोती पार्क के शौचालय में टॉयलेट करने पर प्रति व्यक्ति पांच रुपये यूजर चार्ज नहीं देना पड़ेगा। मेयर से मिलने वालों में राजेश जसोरिया, दर्शनलाल भाटिया, विपिन गुप्ता, राकेश अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह, भवानीदत्त जोशी, नीलेश अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, संजीव चांदना आदि शामिल थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed