फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people injured in wild pig attack

Bareilly News: जंगली सुअर के हमले में चार लोग घायल

Wed, 01 May 2024 05:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in wild pig attack
फतेहगंज पूर्वी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह तड़के सात बजे के करीब जंगल से नगर में आए एक जंगली सुअर ने नगरवासियों पर हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से सुअर की भी मौत हो गई।
नगरवासियों ने बताया कि गिहार बस्ती की बिट्टो देवी (58) शौच के लिए पास के जंगल में गई थी तभी एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसके बाद सुअर के हमले में उसी बस्ती की बबली और मोहिनी भी घायल हो गई। इस तरह सुअर ने नई कॉलोनी निवासी शिवओम को गंभीर घायल कर दिया। सुअर के हमले से लोगों में खौफ देखा गया। कुछ लोगों ने पेड़ों पर चढ़कर अपने आप को बचाया।
विज्ञापन

बिट्टो देवी को फरीदपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जबकि बबली और शिवओम को परिजन बरेली लेकर उपचार के लिए गए। वहीं, मोहिनी ने नगर में ही उपचार करवा लिया है। बाद में हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सुअर की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed