फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people including the accused of breaking the idol after entering a religious place sent to jail

Bareilly: धर्मस्थल में घुसकर मूर्ति तोड़ने के आरोपी समेत चार को भेजा जेल, पुजारी पर किया था चाकू से हमला

Tue, 23 Jul 2024 10:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 10:49 AM IST
सार

बरेली में खटीमा के युवक ने धर्मस्थल में घुसकर मूर्तियों का खंडित कर दिया था। लोगों ने उसे पकड़ लिया तो तीन लोग उसे छुड़ाने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और मददगारों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Four people including the accused of breaking the idol after entering a religious place sent to jail
आरोपियों को भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के डेलापीर अनाज मंडी परिसर स्थित धर्मस्थल में घुसकर मूर्तियां तोड़ने व पुजारी पर चाकू से हमला करने के आरोपी उत्तराखंड के खटीमा थाने के इस्लाम नगर गौटिया निवासी अकरम और उसके तीन मददगारों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


रविवार सुबह साढ़े सात बजे अकरम उर्फ सोनू ने गोपेश्वरनाथ मंदिर में घुसकर वहां रखी मूर्तियों को तोड़ दिया था। उसने शीशे में रखी मूर्तियों को भी निकाल लिया था। इस बीच पत्नी की सूचना पर पहुंचे पुजारी रामकिशोर पर चाकू से हमला कर दिया था। शोर सुनकर जुटे लोगों ने आरोपी को पकड़ा तो कुछ लोग उसे छुड़ाने आ गए। लोगों ने उसेे इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया। अकरम से पुलिस ने विदेशी मुद्रा, चाकू और स्कूटी बरामद की थी।
विज्ञापन


तीन आरोपियों की खंगाली कुंडली, धाराएं भी बढ़ाईं 
अकरम को बचाने वालों में शहर के बिहारमान नगला निवासी शाहरुख और अरशद व जगतपुर पानी की टंकी के निवासी आजम शामिल रहे। इनका रिकॉर्ड खंगाला गया, पर इन पर पुराना कोई मुकदमा जानकारी में नहीं आया। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से चारों को जेल भेज दिया गया। मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने लिया हालचाल, पुलिस अफसरों से की बात 
सावन के पहले सोमवार पर मंडी स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने मौके पर जाकर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। फोन पर पुलिस से बात की। मंत्री ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है।
परिजनों ने दी सफाई

अकरम के बहन-बहनोई बारादरी थाना क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने इज्जतनगर पुलिस को बताया कि शनिवार को अकरम उनके घर आया था। रात को शाहदना वली की दरगाह पर पहुंचकर वहां भी उसने ऊधम मचाया था। उन्होंने अकरम को डिप्रेशन का मरीज बताया। बरेली के दो डॉक्टरों से उसका इलाज होना बताकर उसे मनोरोगी साबित करने की कोशिश की। हालांकि, उसके पास मौजूद विदेशी मुद्रा व कुछ अन्य बातों की सफाई वह नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed