फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people died in collision of Rishikesh depot in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: ऋषिकेश डिपो की बस ने एक परिवार के चार लोगों को कुचला, मौत; घर लौट रहे थे सभी

Tue, 25 Mar 2025 07:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संसारपुर/ गोला गोकर्णनाथ
अमर उजाला नेटवर्क, संसारपुर/ गोला गोकर्णनाथ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Mar 2025 07:09 PM IST
सार

भीषण हादसे में पलक झपकते ही एक पूरा परिवार खत्म हो गया। मृतक शिवकुमार और राधा के दो बच्चे जिसमें 8 वर्षीय शिवांश की भी मौत हो गई। इस भीषण हादसे में मासूम शिवि अनाथ हो गई।

विज्ञापन
Four people died in collision of Rishikesh depot in Lakhimpur Kheri
शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने घर जा रही बेटी, उसके पति, पुत्र, ससुर की ऋषिकेश डिपो की बस से कुचलकर में मौत हो गई। हादसे में मृतका की पांच वर्षीय पुत्री, तीन रिश्तेदार और बाइक सवार एक राहगीर भी गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन

बता दें कि संसारपुर निवासी विद्या देवी 65 पत्नी नत्थू का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दो बाइकों से रिश्तेदार वापस घर जा रहे थे। एक बाइक पर दामाद शिवकुमार 30, पुत्री राधा 27, नाती शिवांश 8, नातिन शिवि 6 वर्ष, समधी रामौतार 60 निवासी ग्राम शाहपुर थाना भीरा को गोला खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेडवा पुल पुलिस पिकेट के निकट तेज गति से आ रही ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने राधा, शिव कुमार, रामौतार और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में राधा की पांच वर्षीय पुत्री बाइक से दूर जा गिरी, जिससे उसे हल्की चोट आईं। उसका उपचार संसारपुर में निजी चिकित्सक के वहां हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी बाइक पर सवार पड़रिया तुला निवासी रिश्तेदार 30 वर्षीय छोटे, छोटे की पत्नी 25 वर्षीय ज्योति, छोटे की 25 वर्षीय बहन रोशनी और राहगीर बाइक सवार 46 वर्षीय राजकुमार निवासी लाल्हापुर गंभीर घायल हो गए। छोटे, ज्योति और रोशनी को इलाज के लिए खुटार और राजकुमार को गोला सीएचसी भेजा गया। भीषण हादसे की जानकारी होने पर राधा की मायके में कोहराम मच गया। राधा के भाई सुजीत और रोहित ने बताया कि बहन, बहनोई सहित रिश्तेदार अपने घर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- मेरठ के बाद औरैया की 'मुस्कान': शादी के 15वें ही दिन मरवा डाला पति... मुंह दिखाई में मिले रुपयों से बुलाए शूटर

विज्ञापन

सीएचसी पहुंचे सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि खुटार रोड पर महुरेना वन विभाग डिपो से आगे टेढ़वा पुलिस पिकेट के पास हादसा हुआ है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक और घायल संसारपुर रिश्तेदारी में मिट्टी में शामिल होने आए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खत्म हो गया पूरा परिवार, मासूम शिवि हो गई अनाथ 
खुटार रोड पर हुए भीषण हादसे में पलक झपकते ही पूरा परिवार खत्म हो गया। मृतक शिवकुमार और राधा के दो बच्चे जिसमें 8 वर्षीय शिवांश की भी मौत हो गई। इस भीषण हादसे में मासूम शिवि अनाथ हो गई। घटनास्थल पर रोती बिलखती शिवि को देखकर हर किसी की आंखें छलक आई।

जो वाहन मिला उसी से गोला सीएचसी भेजा लेकिन बच नहीं पाई जान
भीषण हादसे की सूचना मिलते ही संसारपुर चौकी इंचार्ज मोहित पुंडीर और लाल्हापुर गुरुद्वारे की सेवादार जोगा सिंह मौके पर पहुंचे। मोहित पुंडीर एक निजी वाहन और जोगा सिंह अपने कारसेवा वाहन से सभी को लेकर गोला सीएचसी पहुंचे, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि किसी की जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री की बहू की मौत: बेडरूम में इस हाल में मिले प्रेमी और पति, तीनों बंद कमरे में कर रहे थे शराब पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed