{"_id":"57074a5d3c0888eb1c9c3f4a6f7fbfa1","slug":"four-killed-in-road-accidents-including-dpanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दपंति समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दपंति समेत चार की मौत
बरेली
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई। बदायूं रोड पर नितोई के पास बरेली से बेटे की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे बदायूं के राजा राम इंटर कॉलेज के हेड लिपिक की कार रोड क्रास कर रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे में हेड लिपिक और कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा नैनीताल रोड पर सेमी खेड़ा चीनी मिल के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई।
भमोरा। बदायूं शहर के मोहल्ला टिकटगंज निवासी 57 वर्षीय अजय सक्सेना बदायूं राजा राम इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को अजय सक्सेना दो मार्च को होने वाली अपने बेटे सचिन शादी के कार्ड बांटने के लिए बरेली आए थे और देर रात कार से बदायूं लौट रहे थे। कार बदायूं के विजय नगर निवासी 35 वर्षीय नन्हें लाल चला रहे थे। रात साढ़े बारह बजे बदायूं रोड पर भमोरा क्षेत्र के नितोई के पास एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक सड़क क्रास करते हुए गुजरा। इसी दौरान बरेली की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही अजय सक्सेना की कार ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी थी। कार के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहे नन्हें के अलावा आगे बैठे अजय सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार परिवार के अमित सक्सेना, आशीष सक्सेना और अनीता सक्सेना घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर पहुंचते ही घर में चल रही बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
देवरनियां। शेरगढ़ के गांव पिपौली निवासी 38 वर्षीय ब्रह्मपाल अपनी पत्नी कोकिला देवी के साथ अपनी बुआ के घर गांव सिंगतरा शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार देर रात वह बाइक से लौट रहे थे। नैनीताल रोड पर सेमीखेड़ा पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर तड़फते रहे। पीछे से शादी समारोह से ही लौट रहे कुछ लोगों ने तड़प रहे दंपति को भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए गए। ब्रह्मपाल ने मंगलवार को ही बाइक खरीदी थी। दंपति अपने पीछे 17 वर्षीय जितेंद्र, 15 वर्षीय धर्मेेंद्र और 11 वर्षीय बेटी सीता को रोता बिलखता छोड़ गए।