फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four girls of the same family who went to cut grass are missing in Bareilly

Bareilly News: घास काटने गईं एक ही परिवार की चार बेटियां लापता, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Sep 2024 04:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 04:24 PM IST
सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में एक ही परिवार की चार बेटियां सोमवार से लापता हैं। चारों घास काटने गई थीं। इसके बाद घर नहीं लौटीं। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Four girls of the same family who went to cut grass are missing in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र में खेत पर घास काटने गईं एक युवती और तीन किशोरियां लापता हो गईं। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार दोपहर तीन बजे परिवार की चार बेटियां रोजाना की तरह जंगल में घास काटने गई थीं।

विज्ञापन


शाम तक घर न लौटने पर आसपास के गांव व रिश्तेदारी में तलाश की गई, पर बेटियों का पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार उनमें से एक के पास मोबाइल फोन था, जो कि स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात के खिलाफ मंगलवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एक साथ सभी के लापता होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


किशोरी से दो युवकों ने की छेड़खानी 
भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी शाम में पशुशाला में पशुओं को चारा डालने गई थी। उसी समय गांव के दो युवक उसे गन्ने के खेत में खींचने लगे। शोर मचाने पर आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस को तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नल पर पानी भरने गई युवती को दबोचा
शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह चार बजे घर के बाहर लगे नल पर पानी भरने गई युवती को एक युवक ने दबोचकर छेड़खानी की। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे उनकी पुत्री नल पर पानी भरने गई थी तो गांव का ही युवक उनकी बेटी को दबोच लिया। 

उसने शोर किया तो आरोपी भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इधर, शीशगढ़ के एक गांव से किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उनकी पुत्री 14 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed