{"_id":"66b168a568570e5e1000f334","slug":"four-accused-of-robbery-arrested-two-absconding-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-102607-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लूटपाट के चार आरोपी पकड़े, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लूटपाट के चार आरोपी पकड़े, दो फरार
Tue, 06 Aug 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। क्योलड़िया पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूटपाट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके दो साथी अब भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन बाइकें, तमंचा, दो कारतूस व पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
ज्योत जागीर गांव निवासी किराना व्यापारी शिवम उर्फ प्रियांशू से 25 मई को बदमाशों ने बाइक व 20 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद वह फरार हो गए। थाना पुलिस रविवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। शक होने पर पीछा करके उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने लूटपाट की घटना कबूल कर ली।
बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम कमलापुर महराव निवासी पिंटू व साथी का नाम वीरेंद्र उर्फ वीरू बताया। कहा कि उनके दो और साथी रिछा निवासी भानुप्रताप व सुखबीर पीछे से आ रहे हैं। भानुप्रताप के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सुखबीर को छोड़कर अन्य दो साथी फरार हो गए। सुखबीर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।