फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly police will open the history sheet of terrorist Enamul haq

UP News: आतंकी इनामुल की हिस्ट्रीशीट खोलेगी बरेली पुलिस, एटीएस कोर्ट ने सुनाई है 10 साल की सजा

Sat, 16 Nov 2024 10:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2024 10:18 AM IST
सार

आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाला इनामुल हक बरेली के कटघर मोहल्ले का रहने वाला है। लखनऊ की विशेष एटीएस कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है। 

विज्ञापन
bareilly police will open the history sheet of terrorist Enamul haq
इनामुल हक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी इनामुल हक को एटीएस कोर्ट से सजा मिलने के बाद बरेली पुलिस अलर्ट मोड पर है। स्थानीय स्तर पर भी कार्रवाई की रूपरेखा बनाई जा रही है। एसएसपी ने इनामुल की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया है, ताकि रिहाई के बाद भी वह पुलिस की निगरानी में रहे।

विज्ञापन


इनामुल हक चार साल से लखनऊ जेल में बंद है। एटीएस ने 18 जून 2020 को उसकी गिरफ्तारी की थी। लखनऊ के एटीएस थाने में ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब उसे दस साल की सजा सुनाई गई है। इस आधार पर छह साल की सजा अभी बाकी है। 
विज्ञापन


क्रूरता की हदें पार: मासूम बेटे के सामने काटा पत्नी का गला... पांच घंटे लाश के पास बैठा रहा; सुबह किया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इनामुल की रिहाई के बाद भी पुलिस उसकी निगरानी का बंदोबस्त कर रही है। अभी तक इनामुल के खिलाफ बरेली में कोई मुकदमा नहीं है, लेकिन एसएसपी ने उसकी कानूनी घेराबंदी करने के लिहाज से किला पुलिस को आतंकी की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए हैं।

इनामुल से मिलने वालों का डाटा खंगालेगी पुलिस
आतंकी इनामुल के जेल में बंद रहने के दौरान उससे किसने और कितनी बार मुलाकात की है, पुलिस इसकी भी जानकारी करा रही है। बताते हैं कि जेल में रहने के दौरान इनामुल से उसके परिवार ने दूरी बना ली थी, लेकिन अन्य लोगों ने कितनी बार उससे मुलाकात की और क्यों की? इसकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर कई कश्मीरी युवक इनामुल के संपर्क में थे। इनमें से तो किसी ने इनामुल से मुलाकात नहीं की, यह भी देखा जाएगा। इनामुल से किसी संदिग्ध के मिलने पर उससे भी पूछताछ की जा सकती है। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इनामुल का परिवार पंतनगर में रहता है। बरेली में एक पुराने मकान के अलावा उसका कोई जुड़ाव नहीं है। इसके बाद भी पुलिस इनामुल के बरेली कनेक्शन को लेकर गंभीर है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed