फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former MLA Pappu Bharatul gets relief in brother's resort sealing case

Bareilly News: पूर्व विधायक पप्पू भरतौल को भाई के रिसॉर्ट सीलिंग मामले में मिली राहत

Mon, 24 Feb 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Pappu Bharatul gets relief in brother's resort sealing case
बरेली। जमीन पर कब्जे के मामले में पीलीभीत बाइपास पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की थी। इस प्रकरण में भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल के भाई का रिसॉर्ट भी सील किया गया था। अब आवास एवं शहरी नियोजन ने बीडीए की कार्रवाई को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास पर 22 जून 2024 को हुई फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए 29 जून को भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल के भई रमेश मिश्रा के लक्ष्य रिसॉर्ट को सील किया गया था। पुलिस और प्रशासन की रिपोर्ट पर बीडीए ने उसे सील कर दिया था। उन पर आरोप था कि रिसॉर्ट का निर्माण नक्शे के विपरीत है। उस मामले में पप्पू भरतौल को भी नामजद किया गया था। पूर्व विधायक ने आवास एवं शहरी नियोजन में याचिका दायर की थी। अब उनको राहत मिली है। विशेष सचिव महेंद्र प्रसाद भारती ने अपीलकर्ता को सुनने का आदेश दिया है। इसमें बीडीए के चार अप्रैल 2022, एक जुलाई 2024, 27 जून 2024 और 29 जून 2024 काे हुई कार्रवाई को निरस्त कर दिया है। बीडीए के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि अपीलकर्ता को सुनवाई का अवसर देते हुए शमन व मानचित्र स्वीकृति के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed