{"_id":"6443478e8cafda5f7b0a18a5","slug":"former-mayor-supriya-airen-made-no-dues-in-nagar-nigam-bareilly-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: सपा में घमासान ! बरेली की पूर्व सुप्रिया ऐरन ने कराया नो-ड्यूज; चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: सपा में घमासान ! बरेली की पूर्व सुप्रिया ऐरन ने कराया नो-ड्यूज; चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज
Sat, 22 Apr 2023 08:18 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:18 AM IST
सार
बरेली में मेयर चुनाव रोचक होता जा रहा है। जहां भाजपा में टिकट के लिए खींचतान मची हुई है, वहीं सपा में प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के बाद अब सुप्रिया ऐरन के चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने नगर निगम से नोड्यूज कराया है। इसके बाद उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इधर सपा संजीव सक्सेना को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और शुक्रवार को वह एक सेट पर्चा भी दाखिल कर चुके हैं। इससे पहले सुप्रिया ऐरन को सपा में टिकट का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। हालांकि उन्होंने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया था।
विज्ञापन
सपा में टिकट के दो प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन और पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर। पार्टी ने तीसरा चेहरा मैदान में उतार दिया। पिछले दिनों पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के निजी सचिव रहे पूर्व पार्षद मुनीश शर्मा ने उनके नाम से मेयर का पर्चा खरीदा था। इसके बाद से सपा के टिकट में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब शुक्रवार को जब पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन का नोड्यूज हुआ तो चर्चाओं का बाजार फिर एक बार गर्म हो गया।
विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा के संजीव सक्सेना ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा में खींचतान जारी
विज्ञापन
इस बारे में उनके कार्यालय प्रभारी रोहित तिवारी का कहना है कि चुनाव लड़ने जैसी कोई बात नहीं है। गृहकर, जलकर और बिजली का बिल नियमित तरीके से जमा किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रिया ऐरन और प्रवीण सिंह ऐरन कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर किसी निजी कार्यक्रम में गए हुए हैं। वहीं शहर में सुप्रिया ऐरन के चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।