फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former mayor of Bareilly Kunwar Subhash Patel passed away

UP: बरेली के नगर प्रमुख व भोजीपुरा के विधायक रहे कुंवर सुभाष पटेल का निधन, राजनीतिक दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 28 Oct 2024 01:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2024 01:33 PM IST
सार

बरेली के पूर्व नगर प्रमुख कुंवर सुभाष पटेल का निधन हो गया। वह पांच-छह महीने से बीमार चल रहे थे। रविवार रात करीब 10:30 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह 4:30 बजे अंतिम सांस ली। इससे पहले वह दिल्ली के एक अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। 

विज्ञापन
Former mayor of Bareilly Kunwar Subhash Patel passed away
पूर्व महापौर कुंवर सुभाष पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा के दिग्गज नेता, बरेली के नगर प्रमुख रहे कुंवर सुभाष पटेल (76) का लंबी बीमारी के बाद निजी अस्पताल निधन हो गया। पैतृक गांव डोहरा से प्रधान के रूप में सियासी सफर शुरू करने वाले कुंवर सुभाष पटेल की सत्ता और संगठन में मजबूत पकड़ थी। वह चार बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। एक बार ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 1991 में भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी चुने गए थे।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मेयर कॉउंसिल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे 
30 नवंबर 1995 से 30 नवंबर 2000 तक वह शहर के नगर प्रमुख रहे। ऑल इंडिया मेयर कॉउंसिल के राष्ट्रीय प्रवक्ता व साउथ एशिया मेयर कॉउंसिल के प्रभारी भी रहे। छह महीने से बढ़ती उम्र की वजह से वह बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल से उनका उपचार चल रहा था। उन्हें सोमवार को भी डॉक्टर के पास दिल्ली जाना था, लेकिन रात साढ़े दस बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने व्यक्त किया शोक 
परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां तड़के साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को जैसे ही खबर मिली, उनके नेकपुर स्थित आवास श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शाम चार बजे सिटी श्मशान भूमि पर उनके बेटे प्रशांत पटेल ने मुखाग्नि दी। सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्या, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. श्यामबिहारी लाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यादगार रहा कुंवर का राजनीतिक सफर
विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि सुभाष पटेल का राजनीतिक सफर यादगार रहा। रविंद्र सिंह राठौर, वीरेंद्र गंगवार वीरू, विजय पाल सिंह, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष नीरू पटेल ने कहा कि सुभाष पटेल की कमी अखरती रहेगी। उनके कार्यकाल में सभासद रहे सोम नारायन शर्मा ने कहा कि वे हर वर्ग चहेते थे। रमेश चंद्र गुप्ता, शंकर लाल गंगवार ने भी यादें साझा कीं। 

महापौर ने बताया मार्गदर्शक 
अधिवक्ता पूरनलाल प्रजापति ने कहा कि वर्ष 1995 में वह भी टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट सुभाष पटेल को मिल गया। तब वह सबसे पहले उनके घर आए थे। नगर महापालिका में उप नेता रहे अरविंद गंगवार ने भी यादें साझा कीं। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि राजनीति में रहकर जनता को प्राथमिकता देने की बात उनसे ही सीखी है। महापौर उमेश गौतम ने उनको मार्गदर्शक बताया।
 
एमएलसी महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य ने भी श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, सतीश यादव व गोपाल पटेल ने कहा कि उनकी कमी अखरती रहेगी। अर्जुन सिंह, भूपेंद्र कुर्मी, योगेश पटेल, सत्येंद्र सिंह यादव, यशवंत सिंह, गोपाल कृष्ण गंगवार, वेद प्रकाश यादव, शिरीष मल्होत्रा, आदित्य मूर्ति, गुरु मल्होत्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा नेताओं ने बताया जननेता 
सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, शमीम खां सुल्तानी, शुभलेश यादव, शमीम अहमद ने श्रद्धांजलि दी। इकबाल सिंह बाले व अरुण कश्यप ने सुभाष पटेल को जननेता बताया।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
मानव सेवा क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में पूर्व नगर प्रमुख सुभाष पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इंद्रदेव त्रिवेदी, मुकेश, प्रकाश सक्सेना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed