{"_id":"67f58a9b6e6b09723709d12a","slug":"for-special-attention-of-uttarakhand-names-of-four-more-people-who-opened-fire-have-been-revealed-non-bailable-warrant-issued-bareilly-news-c-4-lko1064-614825-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उत्तराखंड के विशेष ध्यानार्थ... फायरिंग करने वाले चार और लोगों के नाम खुले, गैरजमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उत्तराखंड के विशेष ध्यानार्थ... फायरिंग करने वाले चार और लोगों के नाम खुले, गैरजमानती वारंट जारी
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा में हुए गोलीकांड मामले में वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर चार और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया पर ये फरार हो गए। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने इन चारों का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
पिछले वर्ष बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में वकील रीना सिंह के पति और परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। रीना के पति का अब भी इलाज चल रहा है। इस मामले में 11 लोग नामजद कराए गए थे। इनमें से कई स्थानीय भाजपा नेता के भतीजे और उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार हैं।
फायरिंग के दौरान लोगों ने फोटो व वीडियो भी बनाए थे। साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी व सर्विलांस से भी साक्ष्य जुटाए थे। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि इनके आधार पर विवेचना में रामगोपाल मिश्रा, रजत राठौर, हिमालय राठौर व अमित राठौर के नाम प्रकाश में आए हैं। पता लगा है कि ये लोग भी फायरिंग करने वालों में शामिल थे। पुलिस ने इनकी तलाश की तो ये फरार हो गए। अब इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- --
इनके घरों पर चस्पा होगा कुर्की वारंट
फायरिंग व जानलेवा हमले में नामजद अधिकांश लोगों की गिरफ्तारी हो गई। दो आरोपियों टिंकू राठौर व अभिषेक की गिरफ्तारी बाकी है। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कोर्ट से कुर्की पूर्व कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया है, जो पुलिस इनके घरों पर चस्पा करेगी।