फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Following the Sharma faction, Dhillon has made history by winning for the second consecutive time.

Bareilly News: शर्मा गुट के बाद ढिल्लो ने लगातार दूसरी बार जीतकर रचा इतिहास

Wed, 28 Oct 2026 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Following the Sharma faction, Dhillon has made history by winning for the second consecutive time.
बरेली। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी पद के लिए 23 अक्तूबर को मतदान के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम भी आ गए। इसके साथ ही इस सीट पर शर्मा गुट के अलावा लगातार दूसरी बार एमएलसी चुनकर भाजपा प्रत्याशी अमरोहा निवासी हरी सिंह ढिल्लो ने इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी पद पर पहली बार 1972 में चुनाव हुआ। इस सीट पर 2008 तक तक लगातार माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का दबदबा रहा। 1972 से 2008 तक शर्मा गुट के रमेश चंद्र शर्मा उर्फ विकट, केशव कुमार शर्मा, रामबाबू शास्त्री, सुभाष चंद्र शर्मा दो-दो बार एमएलसी चुने गए। 1995 में एक बार उप चुनाव भी हुआ।
विज्ञापन

2008 तक के चुनाव में केवल वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ही मतदान किया करते थे। 2014 का चुनाव आते-आते वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी मतदान का अधिकार मिल गया। 2014 में पहली बार सपा समर्थित शाहजहांपुर के रोजा निवासी संजय मिश्रा एमएलसी चुने गए। 2020 के चुनाव में भाजपा समर्थित हरी सिंह ढिल्लो सपा के संजय मिश्रा को शिकस्त देने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद-बरेली खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में शर्मा गुट के अलावा हरी सिंह ढिल्लो ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार दूसरी बार एमएलसी चुने गए हैं। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल जिलों में 2020 के चुनाव में 36,705 मतदाता थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 46,573 हो गई। 23 अक्तूबर को नौ जिलों में 105 बूथों पर 35,146 यानी 73.69 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

-----
बरेली-मुरादाबाद खंड से अब तक चुने गए शिक्षक एमएलसी
1972 में रमेश चंद्र शर्मा उर्फ विकट, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)

1978 में रमेश चंद्र शर्मा उर्फ विकट, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)

1984 में केशव कुमार शर्मा, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)

1990 में केशव कुमार शर्मा, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)

1995 में रामबाबू शास्त्री, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)

1996 में रामबाबू शास्त्री, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)

2002 में सुभाष चंद्र शर्मा, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)

2008 में सुभाष चंद्र शर्मा, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)

2014 में संजय कुमार मिश्र, सपा

2020 डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा
2026 डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed