फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog shows impact, five trains canceled till 31 December

कोहरे ने दिखाया असर, पांच ट्रेनें 31 दिसंबर तक हुईं रद्द

Sun, 20 Dec 2020 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fog shows impact, five trains canceled till 31 December
कोहरे में गुजरती ट्रेन

कोहरे के चलते कई ट्रेनें भी रहीं लेट

विज्ञापन
बरेली। घने कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे ने अवध-असम एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें 31 दिसंबर तक रद्द कर दी हैं। वहीं, कई ट्रेनें रविवार को अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से बरेली जंक्शन पहुंचीं।
रविवार को अप दिशा की लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस और दरभंगा स्पेशल दो से ढाई घंटे तक देरी से जंक्शन पहुंचीं। वाराणसी-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस ढाई घंटे, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। डाउन दिशा से आने वाली सत्याग्रह व नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस एक-एक घंटा और सरयू यमुना एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर-मेरठ के बीच रद्द
सहारनपुर से इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस लगातार लेट रहने के चलते सहारनपुर और मेरठ के बीच शनिवार से रद्द कर दी गई है। कोहरे के कारण यह ट्रेन अक्सर देरी से मेरठ पहुंच रही थी और सहारनपुर पहुंचने के बाद उसकी देखरेख ठीक से नहीं हो पाती थी। इस वजह से नौचंदी एक्सप्रेस को मेरठ और सहारनपुर के बीच रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवध असम समेत पांच ट्रेनें रद्द
रेलवे ने कोहरे की वजह से रविवार से अप और डाउन दिशा की अवध-असम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी, सत्याग्रह एक्सप्रेस और अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस को 31 जनवरी तक रद्द कर दिया है।

महज दिखावे के हैं रेलवे के इंतजाम
कागजों में रेलवे ने जुलाई से ही कोहरे से निपटने के इंतजाम शुरू कर दिए थे। ड्राइवरों को फॉग सेफ्टी मशीन दी गई है, इससे पता लगता है कि दो सौ मीटर पर सिगनल की स्थिति क्या है। मगर ड्राइवर अपनी आंखों पर ही यकीन करते हैं, तभी ट्रेनों की स्पीड नहीं बन पाती है। पटाखा रजिस्टर तो स्टेशन मास्टर कक्ष में रख दिया गया है लेकिन पटरियों पर अभी पटाखे लगाने का काम शुरू नहीं किया गया है। इस वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं और यात्री परेशान हो रहे हैं। पूछताछ केंद्र से उन्हें ट्रेन की सही स्थिति भी पता नहीं लगती क्योंकि वहां से एक बार में एक घंटा लेट होने की जानकारी ही मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed