फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog in the morning and evening on sunshine for the next few days in the afternoon

अगले कुछ दिन दोपहर को धूप पर सुबह-शाम कोहरा

Sat, 09 Jan 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and evening on sunshine for the next few days in the afternoon
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पछुआ हवा के साथ आए बादलों के बरसने से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

देर रात हुई बारिश से तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरा

बरेली। हवा का रुख बदलने से फिर ठिठुरन बढ़ने लगी है। शुक्रवार को दिन भर कोहरा छाया रहा मगर रात आठ बजे अचानक बादल घिरे और फिर बारिश हुई। जिससे तापमान में दर्ज हुई गिरावट ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक आगे चार-पांच दिन तक सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। बादल भी घिरे रहेंगे। हालांकि दोपहर में कुछ देर धूप खिलने की उम्मीद है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार शाम से ही पछुआ हवा चलने लगी थी। हवा की तीव्रता छह से आठ किमी प्रति घंटे दर्ज हुई। बर्फीली हवा के साथ ही बादलों का जमावड़ा भी लगने लगा। सुबह से शाम तक सूरज बादलों की ओट में सूरज छिपा रहा। दोपहर करीब तीन बजे हल्की धूप निकली जो बेअसर साबित हुई। शाम को पश्चिमी विक्षोभ हावी हुआ और अनुकूल माहौल बनते ही बारिश हुई। उन्होंने शनिवार को आसमान साफ होने से धूप खिलने की उम्मीद के साथ पछुआ हवा चलने पर ठंड और बढ़ने की आशंका जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम यानी 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम दो डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नमी का स्तर सौ फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed