{"_id":"6626fff2fa702a3e2a046c24","slug":"flights-to-kushinagar-will-start-soon-bareilly-news-c-4-bly1015-387165-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुशीनगर के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुशीनगर के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुंबई-बंगलूरू के बाद अब कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए बरेली से जल्द उड़ान शुरू होगी। जेट विंग्स एयरवेज को उड़ान की मंजूरी मिल चुकी है। एयरलाइंस की ओर से उड़ान संबंधी शेड्यूल जारी होने का इंतजार है। फ्लाइट शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूर्वांचल से जुड़ेगा।
बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली से कुशीनगर तक उड़ान सेवा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के तहत संचालित होगी। इससे यात्रियों को रियायती दरों पर यात्रा करने का मौका मिलेगा। बताया कि उड़ान के लिए बीते साल से ही एयरलाइंस की ओर से प्रयास किए जा रहे थे। बरेली से कुशीनगर तक फ्लाइट शुरू करने संबंधी सर्वे पूरा हो चुका है। इसके अनुसार बरेली से कुशीनगर जाने वालों की तादाद काफी है। ऐसे में प्रत्येक उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक 70 फीसदी से ज्यादा मिलने की संभावना अधिकारियों ने जताई है।
फ्लाइट से घंटेभर में तय होगा 12 घंटे का सफर
बताते हैं कि बरेली से कुशीनगर समेत इससे सटे गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, बलिया तक का सफर ट्रेन से तय करने में करीब 12 घंटे लगते हैं। जबकि बिहार के गोपालगंज, सिवान, बगहा, बेतिया समेत आसपास तक पहुंचने में भी कमोवेश 12-14 घंटे का समय लगता है। निजी वाहन और बस से यह दूरी तय करने में और भी समय लग जाता है। जो फ्लाइट शुरू होने के बाद महज एक घंटे में तय होगा।
विज्ञापन
बुद्धनगरी के नाम से मशहूर है कुशीनगर
कुशीनगर बौद्ध तीर्थस्थल है, जहां गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी के तर्ज पर भी है। जहां कई बौद्ध मंदिर हैं। कुशीनगर से करीब 50 किमी की दूरी पर गोरखपुर जिला है। वहीं, 20 किमी की दूरी पर बिहार राज्य शुरू हो जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर एक माह का मेला लगता है।
दिल्ली की निरस्त, जयपुर की फ्लाइट स्थगित
बरेली से दिल्ली और जयपुर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हुई थी, लेकिन एयर ट्रैफिक कम होने की वजह से एलायंस एयरलाइंस ने दिल्ली की उड़ान एक अप्रैल से बंद कर दी है। जयपुर तक उड़ान सेवा प्रदाता एयरलाइंस इंडिगो एयरलाइंस ने भी बीते वर्ष दिसंबर से फ्लाइट स्थगित कर रखी है। हालांकि, सेवाएं कब बहाल होगी, इस संबंध में एयरलाइंस प्रतिनिधि की ओर से कोई ठोस उत्तर नहीं मिल सका है।