फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   flight to Bengaluru from Bareilly was delayed by 15 minutes

IndiGo Flight Crisis: बरेली में 15 मिनट देरी से उड़ सकी बंगलूरू की फ्लाइट, यात्रियों की संख्या में आई कमी

Sun, 07 Dec 2025 01:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Dec 2025 01:33 PM IST
विज्ञापन
flight to Bengaluru from Bareilly was delayed by 15 minutes
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इंडिगो एयरलाइंस में बेपटरी व्यवस्थाएं पटरी पर लौटने लगी हैं। बरेली में शुक्रवार को मुंबई की उड़ान निरस्त किए जाने के बाद शनिवार को बंगलूरू के लिए विमान ने उड़ान भरी। हालांकि, इसमें 15 मिनट की देरी हुई। रविवार को होने वाली मुंबई की उड़ान पर फिर से संशय है।

विज्ञापन


निदेशक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली अवधेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को बंगलूरू की फ्लाइट क्रू मेंबर की टीम के कारण 15 मिनट देरी से उड़ान भर सकी। रविवार को बरेली-मुंबई की उड़ान है। यह उड़ान नियमित रहेगी या नहीं इसको लेकर अभी इंडिगो के अधिकारियों की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। मुंबई की उड़ान पर स्थिति रविवार सुबह ही स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि उड़ानों में देरी और फ्लाइट निरस्त होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। अगले दो-तीन दिन में उड़ानें पूरी तरह से व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट हुई थी निरस्त 
एयरलाइन कंपनी इंडिगो में उड़ानों का संकट शुक्रवार को भी जारी रहा था। इसका असर बरेली में भी दिखा। शुक्रवार को ऐन मौके पर बरेली-मुंबई की फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इससे 230 यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed