फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flight starts from Bareilly to Jaipur

UP News: बरेली से जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू, पर्यटन कारोबार भरेगा उड़ान, जानिए किराया और समय

Sun, 26 Mar 2023 01:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Mar 2023 01:56 PM IST
सार

बरेली एयरपोर्ट से जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई। पहले दिन जयपुर से 15 यात्री यहां आए। यहां से 16 यात्री जयपुर के लिए रवाना हुए। यह फ्लाइट बरेली से सप्ताह में चार दिन चलेगी। 

विज्ञापन
Flight starts from Bareilly to Jaipur
बरेली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई और बेंगलूरू की उड़ान के बाद बरेली से जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। रविवार की सुबह 11.40 बजे बरेली एयरपोर्ट से जयपुर की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। जयपुर से यह फ्लाइट तय समय से 10 मिनट पहले 11.00 बजे यहां लैंड हुई थी। इस फ्लाइट से 15 यात्री यहां आए। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान बरेली एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


Bareilly: जिला योजना की बैठक में जनप्रतिनिधि बोले- मंत्री जी... अफसर हवा में बोलते हैं, कॉल नहीं करते रिसीव
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक पहले दिन बरेली से 16 यात्री फ्लाइट से जयपुर गए हैं। बरेली से जयपुर की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को है। जयपुर से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट सुबह 11:10 बजे बरेली पहुंचेगी, जो बरेली से 11:40 बजे उड़ान भरकर 12:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। बरेली से जयपुर का किराया 3700 और जयपुर से बरेली का किराया 4100 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन उद्योग में उछाल की उम्मीद 

जयपुर के लिए बरेली से शुरू हुई फ्लाइट के साथ कारोबार और पर्यटन उद्योग में बड़े उछाल की उम्मीद है। उड़ान से पहले एयलाइंस की ओर से किए गए सर्वे में बरेली से बेहतर एयर ट्रैफिक मिलने की संभावना की रिपोर्ट सौंपी गई थी। इसे देखते हुए ही सप्ताह में चार दिन की उड़ान पर सहमति बनी है। पहले जयपुर की फ्लाइट से पर्यटक भी यहां आए। 

Bareilly: बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर CCTV कैमरों की नजर, होंगे ई-चालान, एडीजी ने दिया निर्देश

इस उड़ान से जयपुर पहुंचने के बाद लोग राजस्थान, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, माउंटआबू, रणथंभोर डेजर्ट सफारी आदि का भ्रमण कर सकेंगे। वहीं, बरेली पहुंचने पर बरेली के अहिच्छत्र, पीलीभीत के टाइगर रिजर्व समेत उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकेंगे। ठहराव होने पर होटल इंडस्ट्री में इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed