Bareilly: जिला योजना की बैठक में जनप्रतिनिधि बोले- मंत्री जी... अफसर हवा में बोलते हैं, कॉल नहीं करते रिसीव
पर्यटन और संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी की जिम्मेदारी है, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कोई संवादहीनता न रहे। सभी विभागों के अधिकारी विभागीय योजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में जिला योजना की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह के सामने जिला पंचायत सदस्यों, विधायकों ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत उजागर की। सड़कों को खोदकर डालने के मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता, विभागीय योजनाओं की जानकारी न देने पर लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता और बीज वितरण की जानकारी न देने पर जिला गन्ना अधिकारी को आड़े हाथ लिया। जनप्रतिनिधि बोले- मंत्री जी.. कुछ अफसर हवा में बोलते हैं। फोन कॉल रिसीव करना भी उचित नहीं समझते।
विभागीय योजनाओ के बारे में जब मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बोल रहे थे, तब जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा, पशु मेले में उन्हें और एमएलसी को नहीं बुलाया गया। इस पर सीवीओ ने सफाई दी। मंत्री ने कहा- भविष्य में ऐसा न होने पाए। छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को राहत दिलाने, पराग के दुग्ध अवशीतन केंद्र को पूरी क्षमता से चलाने, सभी दुग्ध सहकारी समितियों को जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर सक्रिय करने के आदेश मंत्री ने दिए। सहकारी समितियों और संघों के फिक्स डिपॉजिट को वेतन पर खर्च किए जाने के निर्देश दिए। जो संघ भवन कामर्शियल उपयोग में लिए जाते हैं उनके लिए अनुमति लेने, पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने में हर वर्ग का सहयोग लेने के निर्देश वन विभाग को दिए।
जनशिकायतों के निस्तारण में दी शाबासी
जन शिकायतों के निस्तारण में जिले की रैकिंग अच्छी होने, स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओ में बरेली आगे होने की जानकारी मिलने पर मंत्री ने अधिकारियों को शाबासी दी। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
पर्यटन और संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी की जिम्मेदारी है, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कोई संवादहीनता न रहे। सभी विभागों के अधिकारी विभागीय योजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं। फोन कॉल रिसीव करें। विकास को रफ्तार देने के लिए जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को बढ़ाने की जरूरत है।
ये मुद्दे उठाए गए
विकास कार्यों में धांधली और जनता की दिक्कतों के मुद्दे उठे
60-70 फीट पाइप डालकर 170-180 फीट पाइप और री-बोरिंग का भुगतान निकाला गया
सौर उर्जा की लाइटें लगाने में स्थान चयनित करने में धांधली हुई, अधिकतर लाइटें खराब
गड्ढा मुक्त सड़कों को अधिकारियों के दावे सही नहीं, जनता हो रही है आने-जाने में परेशानी
युवक मंगल दल के मैदानों पर अवैध कब्जे, अधकटा में मिनी स्टेडियम है पर खेलकूद नहीं हो रहे
देहात के मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने में आती है दिक्कत
ग्रामीण क्षेत्र में कई पेयजल योजनाएं बंद, जल निगम के अभियंता कर रहे अनदेखी
अपात्रों को मिल रहे सरकारी योजनाओं में आवास, जरूरतमंद तरस रहे
गन्ना विभाग की सड़कें उखड़ीं, किसान होते हैं परेशान