UP News: बरेली से जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू, पर्यटन कारोबार भरेगा उड़ान, जानिए किराया और समय
बरेली एयरपोर्ट से जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई। पहले दिन जयपुर से 15 यात्री यहां आए। यहां से 16 यात्री जयपुर के लिए रवाना हुए। यह फ्लाइट बरेली से सप्ताह में चार दिन चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई और बेंगलूरू की उड़ान के बाद बरेली से जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। रविवार की सुबह 11.40 बजे बरेली एयरपोर्ट से जयपुर की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। जयपुर से यह फ्लाइट तय समय से 10 मिनट पहले 11.00 बजे यहां लैंड हुई थी। इस फ्लाइट से 15 यात्री यहां आए। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान बरेली एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Bareilly: जिला योजना की बैठक में जनप्रतिनिधि बोले- मंत्री जी... अफसर हवा में बोलते हैं, कॉल नहीं करते रिसीव
इंडिगो एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक पहले दिन बरेली से 16 यात्री फ्लाइट से जयपुर गए हैं। बरेली से जयपुर की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को है। जयपुर से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट सुबह 11:10 बजे बरेली पहुंचेगी, जो बरेली से 11:40 बजे उड़ान भरकर 12:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। बरेली से जयपुर का किराया 3700 और जयपुर से बरेली का किराया 4100 रुपये है।
पर्यटन उद्योग में उछाल की उम्मीद
जयपुर के लिए बरेली से शुरू हुई फ्लाइट के साथ कारोबार और पर्यटन उद्योग में बड़े उछाल की उम्मीद है। उड़ान से पहले एयलाइंस की ओर से किए गए सर्वे में बरेली से बेहतर एयर ट्रैफिक मिलने की संभावना की रिपोर्ट सौंपी गई थी। इसे देखते हुए ही सप्ताह में चार दिन की उड़ान पर सहमति बनी है। पहले जयपुर की फ्लाइट से पर्यटक भी यहां आए।
Bareilly: बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर CCTV कैमरों की नजर, होंगे ई-चालान, एडीजी ने दिया निर्देश
इस उड़ान से जयपुर पहुंचने के बाद लोग राजस्थान, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, माउंटआबू, रणथंभोर डेजर्ट सफारी आदि का भ्रमण कर सकेंगे। वहीं, बरेली पहुंचने पर बरेली के अहिच्छत्र, पीलीभीत के टाइगर रिजर्व समेत उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकेंगे। ठहराव होने पर होटल इंडस्ट्री में इजाफा होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.