फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five year old girl who went to pick blackberries was injured by dogs

Bareilly News: जामुन बीनने गई पांच वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने किया जख्मी

Thu, 04 Jul 2024 06:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Five year old girl who went to pick blackberries was injured by dogs
मीरगंज। तहसील परिसर में जामुन बीनने गई पांच साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बरेली के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रतनपुरी निवासी भगवान दास की पांच वर्षीय पुत्री प्रिया अपने 10 वर्षीय भाई अभिषेक व आठ वर्षीय बहन वैशाली के साथ सुबह करीब सात बजे मीरगंज तहसील परिसर में जामुन बीनने गई थी। अचानक से वहां आए कुत्तों ने बच्चों पर हमलाकर दिया। अभिषेक और वैशाली तो भाग गए मगर प्रिया को कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने प्रिया के हाथ, पैर सहित कई जगह से मांस नोंच लिया।
विज्ञापन

चीख-पुकार पर कुछ दूरी पर स्थित पराग डेयरी के आउटलेट पर बैठे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंडे मारकर कुत्तों को भगाया। तुरंत ही बच्ची के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के पास ही नान का ठेला लगाने वाले शिव कुमार ने बताया कि यहां घूमने वाले कुत्ते खूंखार है। आए दिन वह किसी न किसी पर हमलाकर देते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह के समय यहां कम भीड़ रहती है। गनीमत रही कि कुछ लोग पराग डेयरी के आउटलेट पर बैठे थे। अगर वह लोग समय से न पहुंचते तो कुत्ते बच्ची की जान भी ले सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed