फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five PWD engineers found responsible in case of car falling from incomplete bridge

अधूरे पुल से कार गिरने का मामला: जांच में हादसे के लिए PWD के पांच इंजीनियर जिम्मेदार, निलंबन की लटकी तलवार

Tue, 26 Nov 2024 10:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Nov 2024 10:09 PM IST
सार

जांच में प्राथमिक तौर पर अभियंताओं की लापरवाही सामने आई। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने पांचों अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। जांच रिपोर्ट मंगलवार को शासन भेजी गई है। 

विज्ञापन
Five PWD engineers found responsible in case of car falling from incomplete bridge
बरेली हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधूरे पुल पर पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षात्मक उपाय न किए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग बदायूं के अधिशासी अभियंता और दो सहायक और दो अवर अभियंताओं को प्राथमिक स्तर की विभागीय जांच में जिम्मेदार माना गया है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने अधीक्षण अभियंता केके सिंह से 24 घंटे में जांच पूरी कराई। जांच रिपोर्ट मंगलवार को शासन भेजी गई है। अब शासन स्तर से कार्रवाई होगी। निलंबन भी हो सकता है।

विज्ञापन

मुख्य अभियंता की ओर से कराई गई जांच में प्राथमिक तौर पर अभियंताओं की लापरवाही सामने आई। इसके बाद मुख्य अभियंता अजय कुमार ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बदायूं के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह पर कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को लखनऊ भेज दी है। अगली कार्रवाई का निर्णय शासन स्तर से होगी। अप्रोच रोड बहने के बाद भी आवागमन बाधित करने के लिए प्रभावी अवरोधक न लगाए जाने के लिए अभियंताओं को जिम्मेदार माना गया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है घटना
दातागंज को फरीदपुर से जोड़ने के लिए रामगंगा नदी पर बने पुल की अप्रोच रोड 12 सितंबर 2023 को बह गई थी। तब से पुल हवा में लटका है। पुल पर अवागमन रोकने की जिम्मेदारी बदायूं स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की थी। अभियंताओं को पुल के दोनों ओर अवरोधक लगवाने थे लेकिन अभियंताओं ने दातागंज की ओर एक पतली से दीवार बनाई जिसे कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया लेकिन क्षेत्रीय जेई, एई सोते रहे।

विज्ञापन

दोबारा दीवार को बनवाने और खतरे के प्रति पहले से आगाह करने के लिए कोई संकेतक व बोर्ड तक नहीं लगवाए। अवर और सहायक अभियंताओं ने लापरवाही की। अधिशासी अभियंता ने भी ध्यान नहीं दिया। निगरानी की जिम्मेदारी नहीं निभाई। नतीजा 24 नवंबर को सुबह करीब पांच बजे वैगनआर कार पुल से नीचे गिरी और उस पर सवार तीन लोगों की जान चली गई। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार छविराम ने लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed