फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   six people died in road accident on diwali in Badaun

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: छह लोगों की मौत, पांच घायल, दिवाली मनाने नोएडा से घर जा रहे थे सभी

Thu, 31 Oct 2024 09:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 09:41 AM IST
सार

Budaun Road Accident:उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
six people died in road accident on diwali in Badaun
बदायूं सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजरिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों की मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


नोएडा से लौट रहे थे सभी 
जानकारी के मुताबिक टेंपो सवार लोग नोएडा में काम करते थे। ये सभी लोग दिवाली मनाने के लिए टेंपो बुक कर वहां से घर लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे इनका टेंपो मुजरिया गांव के समीप पहुंचा। बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर आ गया था, जिससे टेंपो टकरा गया। इसी बीच पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई। 

विज्ञापन

six people died in road accident on diwali in Badaun
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
टेंपो के उड़े परखच्चे
ट्रै्क्टर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 

मृतक
पान कुमारी, कन्हई, कुसुम,  शीनू, कार्तिक  और अतुल।  

घायल
कप्तान सिंह, टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह, धर्मवीर व अमन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- UP: नाग को मार डाला... एक घंटे बाद नागिन ने युवक की ली जान; विष इतना घातक था कि घर तक भी न पहुंच पाया गोविंदा
 

डीएम एसएसपी ने जाना घायलों का हाल 
हादसे की जानकारी होते ही डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। उसका चालक फरार हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed