फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   five death and 36 corona infected

पांच मौतें और 36 नए संक्रमित

Sun, 30 May 2021 06:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
five death and 36 corona infected
बरेली। कोरोना से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एनिमल साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र प्रसाद का निधन हो गया। चार और कोरोना संक्रमितों ने भी दम तोड़ा है। इसके अलावा ब्लैक फंगस के दो और कोरोना के 36 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वालों में उद्यमी राजेश गुप्ता की पत्नी यशोदा भी हैं। राजेश और यशोदा दोनों संक्रमित होने के बाद गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। राजेश तो स्वस्थ होकर घर लौट आए लेकिन उनकी पत्नी की हालत में सुधार नहीं हुआ। करीब 55 दिन भर्ती रहने के बाद शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा अलग-अलग कोविड अस्पतालों में तीन और संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, पोस्ट कोविड पीड़ितों में ब्लैक फंगस के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को इज्जतनगर में रहने वाले दो लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। दोनों एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बरेली के अब तक 27 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। शनिवार को मिले 36 नए संक्रमितों में रेलवे हॉस्पिटल कॉलोनी इज्जतनगर के पांच लोग शामिल हैं। एक आरपीएफ का जवान भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा गैनी, साहूकारा, शांति विहार, ग्रीन पार्क, सिली जागीर, केसरपुर, पडुआ, सिविल लाइंस, तुलापुर, सैन्यकर्मी, रामपुर बाग आदि इलाकों के रहने वाले लोग संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed