फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five accused arrested in case of murder of an elderly man for protesting against dragging a teenage girl i

UP: 'जो होना था हो गया... मारना-पीटना है तो मुझे मारो', भाजपा जनप्रतिनिधि के भाई की हत्या पर बोला दरोगा; Video

Sun, 10 Nov 2024 07:12 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Nov 2024 07:12 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में  किशोरी को जबरन खींचकर ले जाने का विरोध करने पर भाजपा जनप्रतिनिधि के तहेरे भाई की बांका और लाठी डंडों से पीटरकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दरोगा ने मामले को लेकर एक बयान दिया है।
 

विज्ञापन
Five accused arrested in case of murder of an elderly man for protesting against dragging a teenage girl i
परिजन व ग्रामीणों के साथ दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी को जबरन खींचकर ले जाने का विरोध करने पर भाजपा जनप्रतिनिधि के तहेरे भाई की बांका और लाठी डंडों से पीटरकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है।

विज्ञापन




घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव उदरहा में शनिवार को किशोरी को भगा ले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। परिजनों का कहना था कि उनकी किशोरी को अक्तूबर माह में पड़ोस के रहने वाले महेंद्र के फुफेरा भाई माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया खास निवासी सचिन भगा ले गया था। जिसकी रिपोर्ट 18 अक्तूबर को घु्ंघचाई थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कोर्ट में बयान के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद से ही आरोपी पक्ष रंजिश मानने लगा। शनिवार सुबह भी इस बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसकी सूचना पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर दी थी, लेकिन पुलिस ने हल्के में लिया। शाम को आरोपी पक्ष किशोरी को जबरन खींचकर ले जाने लगा। 

विज्ञापन

इसका विरोध करने सामने आए किशोरी के दादा फूलचंद (65) की आरोपी पक्ष के लोगों ने बांका और लाठी डंडे मारकर हत्या कर दी थी। परिवार के पांच अन्य लोग भी घायल हुए थे। मृतक भाजपा जनप्रतिनिधि के तहेरे भाई थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जनप्रतिनिधि के दखल के बाद एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ विशाल चौधरी भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर रात एसपी अविनाश पांडेय ने भी मृतक के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई। रात को ही पुलिस ने गांव निवासी रामकिशेन, महेंद्र, सर्वेश, कुलदीप व रानीगंज निवासी दीपक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें कुलदीप को छोड़ शेष आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। रविवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

दो दिन बाद होनी थी पौत्र की शादी
फूलचंद्र के पौत्र सोनपाल की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गई। परिजन आक्रोशित हो गए। परिवार से बुजुर्ग का साया उठ गया। किशोरी अपने माता-पिता की मौत के बाद दादा के पास ही रहती थी। दादा ही देखरेख करते थे।

'मेरी लापरवाही कि मौके पर नहीं पहुंचा, मारना पीटना है तो मुझे मारो'
शनिवार रात गांव में हुई घटना के बाद परिजनों ने खुलकर पुलिस पर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि सुबह भी आरोपियों ने कहासुनी के मारपीट की थी। इसकी सूचना थाने जाकर पुलिस को दी थी, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। इसके बाद दो बार फिर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए। इधर घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें घटनास्थल पर रो रहे परिजनों से एक दरोगा यह कहता हुआ नजर आया कि 'मेरी लापरवाही रही कि मौके पर नहीं पहुंचा, जो होना था हो गया। अब मारना पीटना है तो मुझे मार लो।' हालांकि बताया जा रहा कि घटनास्थल उक्त दरोगा के हल्का क्षेत्र में नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश संगठन ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा के एक जनप्रतिनिधि से जुड़े होने से मामला तूल पकड़ गया। शनिवार देर रात यूपी कांग्रेस के एक्स हेंडल से घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी गई। जिसमें कहा गया कि भाजपा जनप्रतिनिधियों का परिवार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन की सुरक्षा कैसे संभव हैं। सीओ विशाल चौधरी ने बताया कि नामजद पांच आरोपियों में से चार की गिरफ्तारी कर ली गई है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed